{"_id":"69470503c919f62d200ba9b3","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-request-the-removal-of-encroachments-from-the-road-leading-to-the-farm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160878-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चक मार्ग की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चक मार्ग की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए दिया ज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मंगटोरा गांव में सरकारी चकमार्ग की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा करके रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। मंगटोरा के ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम प्रभात राय को ज्ञापन देकर शिकायत करते हुए चक मार्ग को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
गांव के प्रेमपाल, अवधेश, नन्हेंराम, राकेश, रघुराज आदि ने एसडीएम को बताया कि गांव के सरकारी चक मार्ग की अधिकांश जमीन को गांव के ही चार-पांच असरदार लोगों ने कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया है। इस कारण उन्हें अपने खेतों की ओर जाने का रास्ता नहीं बचा है। शिकायत करने पर कब्जे के आरोपी गालीगलौज और मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने उन्हें यह भी बताया कि इस मामले की पहले की गई शिकायत पर जमीन की पैमाइश भी हो चुकी है, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को मौके पर जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। संवाद