{"_id":"696d35bdc83057843c0e86ce","slug":"a-medical-store-owner-died-after-being-shot-with-a-licensed-gun-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163305-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
विज्ञापन
नरेशचंद्र शुक्ला का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरानगर कॉलोनी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक 65 वर्षीय नरेशचंद्र शुक्ला की रविवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई के अनुसार, तनाव के चलते भाई ने खुद गोली मार ली है।
मृतक के छोटे भाई उमेश शुक्ला ने बताया कि वह मंदिर जाने के लिए घर से निकले ही थे कि उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बड़े भाई नरेशचंद्र शुक्ला के कमरे में गए। देखा कि भाई खून से लथपथ पड़े हुए थे। पास में उनकी एक नाली लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी।
भाई की ठोड़ी पर गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि 2020 में भाभी विजयश्री का बीमारी के चलते निधन हो गया था। भतीजा प्रिंस शुक्ला भी बीमार रहता है। बिस्तर से उठ तक नहीं पाता।
विज्ञापन
पूर्व में नरेश चंद्र का सदर बाजार में मेडिकल स्टोर था, जो पिछले पांच-छह साल से बंद चल रहा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। नरेश चंद्र घर पर बेटे के साथ अकेले ही रहते थे। इसी के चलते अवसाद में थे। रविवार की सुबह भाई ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने तनाव के चलते अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। बंदूक कब्जे में ले ली है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगा है।
--
रात को छोटी बेटी से की थी बात
मृतक के दामाद ने बताया कि शनिवार की शाम उन्होंने बेटी शीतल से बात की थी, लेकिन उन्होंने कोई समस्या नहीं बताई। वह बिल्कुल ठीक थे। ससुर ने ऐसा क्यों किया? यह नहीं बता पाए। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर रिश्तेदारों का कहना था कि वह कई दिनों से कह रहे थे कि बंदूक अपने नाम करा लो।