{"_id":"695ffe9cd99b85e548040eeb","slug":"a-load-of-wood-fell-from-a-trolley-in-jaitipur-killing-the-driver-who-was-trapped-underneath-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-162453-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जैतीपुर में ट्रॉली पर लदी लकड़ी गिरी, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जैतीपुर में ट्रॉली पर लदी लकड़ी गिरी, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर खड़े मृतक सर्वेश सिंह के शोकाकुल परिजन। संवाद
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर करकौर गांव के पास बुधवार रात हादसा हो गया। जैतीपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर बिहारीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सर्वेश सिंह की कपलिंग टूटने से ट्रैक्टर पर लदी लकड़ी गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। वह लकड़ी लेकर मीरानपुर कटरा के खैरपुर जा रहा था।
चचेरे भाई भवन सिंह ने बताया कि सर्वेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात यूकेलिप्टिस की लकड़ी पहुंचाने मीरानपुर कटरा के खैरपुर गांव जा रहा था। उसके साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और भी थीं, जो आगे-पीछे चल रहीं थीं। रास्ते में करकौर गांव के पास कपलिंग टूटने से ट्रॉली पर लदी लकड़ी भाई के ऊपर गिरी और वह दब गए। उनका सिर स्टीयरिंग में फंस गया।
आगे चाय पीने के लिए एक होटल पर रुके लोगों ने उनको न आता देख फोन किया। एक व्यक्ति पीछे देखने गया। तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे 10-20 मजदूरों ने लकड़ी हटाई और उन्हें बाहर निकाला। सांसें चलती देख उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। फिर इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भवन सिंह ने बताया कि सर्वेश की पत्नी निराली व मां विद्या देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। तीन बेटी और एक बेटे की जिम्मेदारी निराली के कंधों पर आ गई है। सर्वेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
--
हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहा के पास बुधवार को देर रात किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार शाहजहांपुर के मोहल्ला खलील शर्की निवासी अशोक कुमार और मोहल्ले में ही रहने वाले उनके मित्र अनिल गंभीर रूप से घायल हाे गए।
इस बीच, वाहन लेकर उसका चालक भाग गया। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से तिलहर आए थे और हादसे के वक्त बाइक से घर लौट रहे थे। संवाद
--
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
खुटार। लखीमपुर के कस्बा मैलानी निवासी अफजल खां बृहस्पतिवार सुबह बाइक से खुटार में दूध और मावा लेकर आए थे। सुबह साढ़े दस बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। खुटार मैलानी रोड पर गांव सलनहा के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में अफजल खां घायल हो गए। हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अफजल का इलाज के लिए लखीमपुर ले गए। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
--
साइकिल से गिरकर बालक गंभीर घायल
खुटार। राजेंद्र कुमार अपने तीन वर्षीय नाती प्रिंस के साथ साइकिल से जा रहे थे। खुटार-गोला मार्ग पर प्रिंस अचानक साइकिल से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्रिंस को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। संवाद