फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A light drizzle fell along with the fog, but the sunshine later in the day provided some relief.

Shahjahanpur News: कोहरे के साथ गिरी फुहार, दिन में धूप निकलने से मिली राहत

Wed, 04 Feb 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A light drizzle fell along with the fog, but the sunshine later in the day provided some relief.
मंगलवार को कैंट क्षेत्र में छाया कोहरा। संवाद  
शाहजहांपुर। मौसम ने मंगलवार को फिर पलटी मारी। सुबह घना कोहरा छाए रहने के साथ फुहार गिरी। दोपहर में धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिली। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। पछुआ हवा और धूप का असर कम होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वायुदाब बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को तेज धूप निकली। रात में अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह बादल छाए रहने के साथ घना कोहरा रहा। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि कोहरे में दृश्यता 60 मीटर रह गई। तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से पानी की फुहार गिरने लगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। ऊंचाई पर हल्के बादल छाए हुए हैं। बुधवार को सुबह कोहरा रहने के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन में मौसम खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed