फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A laborer fell from a tractor and was crushed to death by its wheels.

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की पहिये से कुचलकर मौत

Sun, 18 Jan 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A laborer fell from a tractor and was crushed to death by its wheels.
अल्हागंज। कोयला मार्ग पर स्थित राजकिराया गांव के मोड़ पर शुक्रवार रात ट्रैक्टर से गिरे कांट थाना क्षेत्र के कलमोरी पल्हौरा गांव निवासी 25 वर्षीय हरदीप की पहिये से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदीप मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार को वह अन्य मजदूरों के साथ अल्हागंज क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान पर लिंटर डालने के लिए गए थे। रात्रि में हरदीप अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर से लौट रहे थे। जैसे ही वह राजकिराया गांव के मोड़ पर पहुंचे। तभी संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हरदीप को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई गौरिंदर ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने ट्रैक्टर चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक हरदीप छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनकी पत्नी रुचि व बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed