{"_id":"6990d41760bdd6476b0a9699","slug":"a-gas-cylinder-leak-caused-a-fire-injuring-six-members-of-a-family-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165608-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती आग से झुलसा अनुराग। संवाद
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के माेहल्ला हाथीथान में शनिवार की सुबह सिलिंडर से गैस लीक होने से लाइटर जलाते ही आग लग गई। दंपती समेत छह लोग झुलस गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा शनिवार सुबह करीब नौ बजे का है। धर्मवीर के मकान में रखा गैस सिलिंडर लीक हो रहा था। परिवार में सभी सदस्य एक ही स्थान पर बैठे हुए थे। नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया गया। लीक हुई गैस ने आग पकड़ी और वहां पर बैठे सभी लोग झुलस गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े।
अधिक झुलसे अनुराग को उसके चाचा रामवीर बाइक से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं, धर्मवीर, उनकी पत्नी वीनू, बेटे आयुष्मान, ताशू व रामवीर के बेटे आशुतोष को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेजाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
धर्मवीर ने बताया कि बेटा अनुराग कक्षा सात का छात्र है। उसके 19 फरवरी से पेपर हैं। वह प्रवेशपत्र लेने के लिए जा रहा था। इस वजह से जल्दी नाश्ता बन रहा था। चिकित्सकों के अनुसार, धर्मवीर, अनुराग, आयुष्मान का चेहरा तो वीनू, ताशू और आशुतोष के पैर झुलसे हैं।