फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A funereal silence has descended upon Patrajpur following the deaths of two children.

Shahjahanpur News: दो बच्चों की मौत से पतराजपुर में पसरा मातमी सन्नाटा

Wed, 09 Sep 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A funereal silence has descended upon Patrajpur following the deaths of two children.
निगोही। दो बच्चों की डूबने से हुई मौत के बाद मंगलवार को पतराजपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। हादसे के दूसरे दिन भी विनय और करन के घरों में चूल्हे नहीं जले। मां की रुदन से माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण विनय और करन गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बारिश का पानी देखने गए थे। कैमुआ नाला के पास खोदे गए गड्ढे में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

करन के बड़े भाई राजन ने बताया कि छोटे भाई की मौत के बाद से उनकी मां सुनीता ने खाना नहीं खाया है। वह बेटे को याद कर बार-बार रो रही हैं। विनय की मां ममता देवी भी सदमे में हैं। विनय के पिता राजीव मौर्य और भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार आदेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दैवीय आपदा के तहत दोनों परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह साल में पांच बच्चों की मौत
गांव में डूबने से बच्चों की मौत का यह पहला हादसा नहीं है। वर्ष 2020 में एक बच्चे और जुलाई 2022 में राजीव की दो नाबालिग पुत्रियों की तालाब में डूबने से मौत हुई थी। अब विनय और करन की मौत के बाद छह साल में पांच बच्चों की जान जा चुकी है। दोनों बच्चों के स्कूलों में मंगलवार को शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed