{"_id":"6aa44e720f3d07d005010694","slug":"a-female-student-visited-her-maternal-uncles-house-but-fabricated-a-false-story-out-of-fear-of-her-parents-after-getting-late-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184369-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मामा के घर गई थी छात्रा, देर होने पर मम्मी-पापा के डर से गढ़ी झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मामा के घर गई थी छात्रा, देर होने पर मम्मी-पापा के डर से गढ़ी झूठी कहानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूल से लौटी हाईस्कूल की छात्रा के अपहरण का मामला झूठा निकला। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह कई दिन से अपने मामा के घर जाना चाहती थी। उस दिन ऑटो से मामा के घर जाने के लिए निकली, लेकिन देर होने पर मम्मी-पापा के डर से अपहरण की कहानी गढ़ी।
छात्रा सुरक्षित अपने मामा के घर पहुंच गई थी, इसलिए पुलिस और परिवार के लिए राहत की बात रही। बस से उतरने के बाद छात्रा करीब सवा दो बजे ऑटो से बीसलपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन, जब छात्रा वहां साढ़े पांच बजे पहुंची तो घबरा गई।
वहां से गुजर रही एक लड़की का फोन मांगा और अपहरण की बात बताई। इधर, उसके परिजन परेशान हो उठे। मां परिजनों के साथ थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी निगोही रोड स्थित स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। आठ सितंबर को स्कूल से लौटते समय बस से उतरते ही कार सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बरेली ले गए।
विज्ञापन
वहां से छूटकर बेटी बीसलपुर के बारह पत्थर चौराहे पर पहुंची। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि छात्रा के अपहरण की कहानी झूठी निकली है। छात्रा के न्यायालय में बयान करा दिए गए हैं।