फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A farmer broke down in tears at the market, saying he would take the trolley to the police station and kill him if his paddy was not weighed.

Shahjahanpur News: संशोधितःः मंडी में फफककर रोया किसान, कहा-धान नहीं तौला तो ट्राॅली थाने ले जाकर दे देंगे जान

Fri, 17 Oct 2025 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
A farmer broke down in tears at the market, saying he would take the trolley to the police station and kill him if his paddy was not weighed.
पुवायां मंडी के धर्मकांटे से रामरतन की ट्राॅली हटवाती पुलिस। संवाद
(पीड़ित का नाम बदला गया है)
विज्ञापन

मंडी के धर्मकांटे पर रोकी कई थी धान भरी ट्राॅली, एसडीएम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव कैथ भगौतीपुर के किसान अमरपाल धान भरी ट्राॅली लेकर मंडी पहुंचे तो वहां धर्मकांटे पर उन्हें बिना सत्यापन धान लाने की बात कहकर रोक दिया गया। इस पर अमरपाल ने कहा कि धान नहीं तौला गया तो वह धान भरी ट्राॅली थाने में ले जाकर वहां आत्महत्या कर लेंगे।
अमरपाल के पिता मेघनाद के नाम गांव में जमीन है। उनका एक ट्राॅली धान पांच दिन से मंडी में आरएफसी के केंद्र पर पड़ा है, लेकिन तौल नहीं की जा रही है। अमरपाल शुक्रवार को एक और ट्राॅली धान लेकर मंडी पहुंचे तो धर्मकांटे पर रोक लिया गया। कर्मचारियों ने उनसे ट्राॅली बाहर ले जाने के लिए कहा तो अमरपाल ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राॅली हटाने के लिए कहा। इस पर अमरपाल ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम ट्राॅलियां बिना नंबर के ही धर्मकांटे पर लाकर टोकन लेने के बाद केंद्रों पर ले जाई गईं हैं। फफककर रोते हुए अमरपाल ने कहा कि जबरिया ट्राॅली हटवाई गई तो वह ट्राली थाने में ले जाकर जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चित्रा निर्वाल रामरतन के साथ केंद्र पर पहुंचीं तो प्रभारी आरती पटेल ने बताया कि अमरपाल का धान 15 अक्तूबर से केंद्र पर पड़ा है। एसडीएम ने धान की तत्काल तौल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में किसान जमा हो गए। तौल में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
----
पुवायां तहसील में केवल 23614 क्विंटल हुई है सरकारी खरीद
पुवायां तहसील क्षेत्र में 57 सेंटर लगे हैं। किसानों को सहूलियत देने के लिए दस केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर रोजाना 300 क्विंटल धान खरीदने के निर्देश हैं। धान खरीद को 13 दिन हो चुके हैं। मंडी समिति के अभिलेखों के अनुसार सभी केंद्रों पर धान की कुल खरीद 23614 क्विंटल ही हो सकी है। इसके विपरीत राइस मिलर्स को छोड़ कर आढ़तों पर 68647 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। राइस मिलों पर भी भारी खरीद हो चुकी है और अभी धान खरीद जारी है।
--
अमरपाल के मामले में जांच कराई जाएगी, यह भी पता कराया जाएगा कि अमरपाल की ट्राॅली क्यों हटवाई गई। किसान का धान कई दिन से केंद्र पर पड़ा होने के मामले में जांच कर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
-----
एसडीएम को देख धान के ढेर मंडी में छोड़कर भाग निकले दलाल

बंडा। एसडीएम चित्रा निर्वाल शुक्रवार को दोपहर स्थानीय मंडी पहुंचीं। उन्हें देख मंडी में मौजूद दलाल अपने धान के ढेर वहीं छोड़ कर भाग निकले। उन्होंने सभी केंद्रों पर जाकर वहां मौजूद लोगों से कृषि भूमि के कागजात मांगे। इस दौरान किसानों ने कागजात दिखाए, लेकिन कई दलाल आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सके। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका धान जब्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी निरीक्षक विजय प्रताप पाल को बगैर टोकन धान की कोई भी ट्राॅली मंडी के अंदर लाने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए। इस दौरान किसानों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में धान की तौल को लेकर काफी नोकझोंक हुई। इस पर एसडीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रंजना सिंह को विवाद का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संवाद
--
केंद्र पर खरीद शून्य, लगे मिले धान से भरे बोरे

पुवायां। नाहिल में एफसीआई के केंद्र पर जबरन धान के भरे बाेरे लगाए जाने की शिकायत पर टीम ने शुक्रवार को केंद्र पर पहुंचकर जांच की। जांच रिपोर्ट मंडल प्रबंधक को सौंपी जाएगी। नाहिल में एफसीआई का क्रय केंद्र लगा है। नाहिल में सेंटर के नाम पर एक स्थान पर धान खरीदकर बाेरों में भरे जाने का वीडियो वायरल हुआ था।
केंद्र प्रभारी उमेश कुमार ने मंडल प्रबंधक को पत्र भेजकर गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। शिकायत के बाद केंद्र प्रभारी चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं। मंडल प्रबंधक हीरा सिंह रावत ने शुक्रवार को टीम को नाहिल भेजकर मामले की जांच कराई। केंद्र पर धान से भरे बोरे लगे मिले हैं, जबकि खरीद अभी शून्य है। टीम ने किसानों के बयान भी दर्ज किए हैं। भाकियू ने जांच कराने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंडल प्रबंधक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

--
पांच दिन बंद रहेंगे क्रय केंद्र



शाहजहांपुर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि दिवाली की छुट्टियों के कारण पांच दिन धान क्रय केंद्र बंद रहेंगे। 19 अक्तूबर को रविवार से 23 अक्तूबर को भइयादूज / चित्रगुप्त जयंती तक अवकाश रहेगा। डिप्टी आरएमओ ने किसानों से 24 अक्तूबर से धान सुखाकर क्रय केंद्रों में लाने का अनुरोध किया है। संवाद

पुवायां मंडी के धर्मकांटे से रामरतन की ट्राॅली हटवाती पुलिस। संवाद

पुवायां मंडी के धर्मकांटे से रामरतन की ट्राॅली हटवाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed