{"_id":"694ae2e16f361aeebd0e64b4","slug":"a-dispute-over-charging-five-rupees-for-a-plastic-glass-led-to-two-people-being-severely-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-161184-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्लास्टिक के गिलास के पांच रुपये लेने पर विवाद, दो लोगों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्लास्टिक के गिलास के पांच रुपये लेने पर विवाद, दो लोगों को किया लहूलुहान
विज्ञापन
पुवायां। गांव ढकिया बुजुर्ग निवासी रामू को शराब के लिए गिलास लेने पर लेन-देन के विवाद में तीन लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया।
रामू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसने शराब की दुकान में चल रही कैंटीन से प्लास्टिक का एक गिलास लिया था। कैंटीन संचालक ने गिलास के पांच रुपये मांगे। उन्होंने तीन रुपये देने की बात कही तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उनको डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उनके साथी गांव जनकापुर के ज्ञानू को भी जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो शराब दुकान पर लगे सीसीकैमरे में बन गया। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद श्यामू ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया है।
राजीव चौक से बंडा रोड पर शराब दुकान के आसपास खुले होटलों पर आए दिन लोगों में जमकर मारपीट होती है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।