{"_id":"6956a3b709885ccee30d146a","slug":"a-digital-record-will-be-kept-of-vaccinations-given-to-pregnant-women-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-161850-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्भवतियों के टीकाकरण का डिजिटल हिसाब रखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्भवतियों के टीकाकरण का डिजिटल हिसाब रखा जाएगा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले टीकों का डाटा डिजिटल कर दिया गया है। टीका लगने की तिथि नजदीक आते ही संबंधित के मोबाइल पर मेसेज कर सूचित किया जाएगा। इस प्रक्रिया से लोगों को टीकाकरण की तिथि की जानकारी आसानी से मिल सकेंगी।
नोडल अधिकारी डॉ.मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं व बच्चों को तलाश करने में दिक्कत होती थी। तब आशा वर्करों का कार्य बढ़ जाता था। अब डिजिटल व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत यू-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
टीकाकरण से पहले पंजीकृत मोबाइल पर मेसेज भेजकर लाभार्थियों को जानकारी दी जाएगी। इससे लाभार्थी को ट्रैक करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि आशा व एएनएम को प्रत्येक लाभार्थी का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह बच्चों का डाटा भी अपलोड किया गया है।