{"_id":"67d9c338564526f2f6046465","slug":"a-corridor-will-be-built-in-the-market-at-a-cost-of-rs-125-croresoccupiers-will-be-removed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-139774-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सवा करोड़ की लागत से मंडी में बनेगा कॉरिडोर...हटेंगे कब्जेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सवा करोड़ की लागत से मंडी में बनेगा कॉरिडोर...हटेंगे कब्जेदार
Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
चौक क्षेत्र के मंडी में यहां बनेगा कॉरिडोर। संवाद
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। चौक के मंडी क्षेत्र में सवा करोड़ की लागत से यू-टर्न पर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर काबिज अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिया जाएगा। यहां पर पथ प्रकाश, बैठने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सुंदरीकरण कराकर लोगों को घूमने-फिरने के लिए नया स्थान दिया जाएगा।
चौक का मंडी क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है। दुर्गा मंदिर के पास जहां पूजन सामग्री आदि की तमाम दुकानें हैं वहीं दूसरी ओर कपड़ा व अन्य सामान की बाजार लगती है। घनी आबादी और अतिक्रमण के कारण यहां की सड़कें काफी संकरी हो गईं हैं। दिन में इन सड़कों से पैदल निकलना भी आसान नहीं है। नगर निगम अब अवस्थापना निधि से सवा करोड़ रुपये खर्च कर यू-टर्न कॉरिडोर बनाएगा।
-- -- -
ये होंगे काम
मिशन स्कूल की सड़क से गांधी पार्क, दुर्गा मंदिर होते हुए यू-टर्न में आधे किलोमीटर से ज्यादा के क्षेत्र में फैंसी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बैठने के लिए बेंच डलवाई जाएंगी। साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही अन्य सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-- --
सैकड़ों दुकानें...जारी होगा नोटिस
इस क्षेत्र में तीन-चार सौ से ज्यादा दुकानें हैं। अधिसंख्य दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैलाकर कब्जा कर रखा है। यही वजह है कि यह सबसे ज्यादा जाम प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने पर पैदल तक चलना मुश्किल हो जाता है। नगर निगम सड़क काबिज करने वाले दुकानदारों को हद में रहने के लिए नोटिस जारी करेगा। नोटिस मिलने पर भी अगर दुकानदार कब्जा नहीं हटाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। लंबे समय से टिके कई दुकानदारों ने सड़क तक अस्थायी निर्माण करा लिया है। ऐसे में दुकानदार दुकानदारी प्रभावित होने की चिंता में हैं।
-- -- -- --
अवैध कब्जेदार हटाकर सुचारु करें यातायात
मंगलवार की सुबह डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त के साथ वार्ड-13 भारद्वाजी का भ्रमण किया। डीएम ने गांधी पार्क एवं गांधी पुस्तकालय, मंडी बाजार, दुर्गा मंदिर और उसके चारों ओर विभिन्न स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य मार्ग से यू-टर्न में कॉरीडोर के निर्माण कार्य के लिए स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देशित किया कि अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिया जाए। उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यातायात का संचालन सुचारु रूप से हो। डीएम ने कहा कि कॉरीडोर के निर्माण में आने वाले समस्त अवैध कब्जे को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता एसके आंबेडकर आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
कॉरिडोर बनने से क्षेत्र की सुंदरता में इजाफा होगा। कब्जा करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी होंगे। उम्मीद है कि 10-15 दिन में कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त