फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A complaint has been filed against six people for shooting and injuring someone.

Shahjahanpur News: गोली मारकर घायल करने पर छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 09 Dec 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A complaint has been filed against six people for shooting and injuring someone.
जलालाबाद। पांच दिन पहले गोली लगने से घायल हुए गांव रुस्तमपुर चक निवासी जगदीप सिंह ने इलाज कराकर लौटने के बाद मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में चार लोगों को नामजद करते हुए छह हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जगदीप ने पुलिस को बताया कि उनका शाहजहांपुर के चिनौर के एक व्यक्ति से जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। वह जमीन पर काबिज हैं, जबकि आरोपी उस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर आरोपी, उसके भाई और दो अज्ञात लोग लगातार जमीन के आसपास चक्कर लगाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

गत एक दिसंबर को आरोपियों ने उनसे गालीगलौज कर जमीन खाली नहीं करने पर देख लेने की धमकी दी। इसकी थाने में शिकायत करने के बाद आराेपियों ने चार दिसंबर की शाम तक जमीन खाली न करने पर अंजाम भुगतने की दोबारा धमकी दी। उसी रात वह गाय को पानी पिलाने के लिए घर से बाहर निकले, तभी वहां घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर तमंचे से दो फायर किए। गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि वह जरूरी कार्य से न्यायालय गए हैं, इसलिए थाने पर तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि न्यायिक कार्य से लौटकर मामले की जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed