फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bike rider died after being hit by a bull at Mudia turn

Shahjahanpur News: मुड़िया मोड़ पर सांड़ की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by a bull at Mudia turn
मुकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सिंधौली। सिंधौली के मुड़िया मोड़ पर मंगलवार रात सांड़ की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका भाई घायल हो गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सिंधौली सीएचसी के पास रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश मंगलवार दोपहर किसी काम से क्षेत्र के चढ़ारी गांव निवासी अपने साढ़ू के घर गए थे। मुकेश के साथ उनका छोटा भाई फूलवीर भी गया था। वहां शाम तक रुकने के बाद दोनों भाई करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर के लिए चल दिए। बाइक छोटा भाई फूलवीर चला रहा था। जैसे ही दोनों मुड़िया मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक रोड पर आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाइयों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से बरेली ले जाते समय मुकेश की मौत हो गई। मुकेश की पत्नी राधा व बेटी छाया का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद फूलवीर को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

मुकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मुकेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed