{"_id":"6946ff9ac74b99f40f020f59","slug":"a-baby-fell-from-his-aunts-lap-after-a-monkey-snatched-at-him-and-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160873-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदर के झपटने से मौसी की गोद से गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदर के झपटने से मौसी की गोद से गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन
मृतक अंश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। खाईंखेड़ा गांव में शनिवार सुबह बंदर के झपटने से डर कर भागी मौसी की गोद से मासूम गिर गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घायल मौसी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद शाम को छुट्टी दे दी गई। पिछले 15 दिन में तीन लोगों की बंदरों के हमले में जान जा चुकी है।
गांव निवासी अवधेश की बहन पास में ही रहने वाले रवींद्र यादव को ब्याही हैं। रवींद्र के छोटे भाई पवन यादव का डेढ़ वर्षीय बेटा अंश, अवधेश की अविवाहित बहन 21 वर्षीय अंशिका (रिश्ते में मौसी) से काफी घुला-मिला था और अक्सर वह उनके घर पर ही रहता था। अवधेश ने बताया कि शनिवार सुबह अंश उनके घर पर था। सुबह करीब 9:30 बजे बिस्कुट का पैकेट लेकर अंशिका, अंश को लेकर छत पर चली गई। वहां अंशिका उसे बिस्कुट खिलाने लगी। इसी दौरान एक बंदर आ गया और बिस्कुट देखकर झपटा। इससे अंशिका डर गई और अंश को गोद में लेकर तेजी से सीढि़यों की ओर भागी। इसी हड़बड़ाहट में पैर फिसलने से अंश गोद से गिर गया।
सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। अंश की गंभीर हालत देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। अंश माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। बेटे की मौत से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है।