{"_id":"6ada77fc829653fee205d7d7","slug":"a-610-km-journey-was-to-be-covered-by-tractor-a-family-was-devastated-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188125-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से तय करनी थी 610 किमी की दूरी...हादसे में उजड़ गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से तय करनी थी 610 किमी की दूरी...हादसे में उजड़ गया परिवार
विज्ञापन
गिरीश चंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। घर की तंगहाली दूर करने और दो वक्त की रोटी के लिए जौनपुर कमाने निकले मजदूर परिवार की खुशियां बुधवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में उजड़ गईं। ठेकेदार ने ट्रेन से ले जाने का वादा किया, लेकिन रुपये बचाने के लिए संभल से जौनपुर तक ट्रैक्टर से ही 610 किलोमीटर का सफर शुरू कर दिया। मदनापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से संभल के सराय सिकंदर ग्राम निवासी गिरीश चंद्र (28) और उनकी छह वर्षीय बेटी निहारिका की मौत हो गई। पत्नी सोमवती, बेटा ऋषभ और ठेकेदार घायल हो गए।
मृतक के ताऊ किशन स्वरूप ने बताया कि मोहम्मदपुर निवासी ठेकेदार कौसर बुधवार दोपहर करीब दो बजे जौनपुर में मजदूरी दिलाने के नाम पर परिवार को घर से लेकर निकला था। ट्रेन से जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में ट्रैक्टर से ही रवाना हो गया। सोमवती के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी।
एक्सप्रेस-वे पर पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी तो किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
पापा नहीं रहे बुआ...
हादसे के बाद परिवार लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। पति और बेटी दूर जा गिरे। बेटा ऋषभ रो रहा था। उसने फोन उठाकर बुआ डॉली को रोते हुए बताया कि पापा की मौत हो गई है। पुलिस के पहुंचने तक सोमवती भी बेहोश हो चुकी थी। गिरीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर से भाई आदित्य, विनय और बहन पूनम व डॉली का रो-रोकर बुरा हाल है।
0000000
सलमान की मौत से परिवार में कोहराम
जलालाबाद। मदनापुर क्षेत्र में बुधवार सुबह पीरू गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर सेब से भरी डीसीएम खड़े ट्रक में घुस गई थी। हादसे में मेरठ जिले के गौरीगंज क्षेत्र के पीरबख्श दखिनवारा निवासी सलमान की मौत हो गई। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। परिजनों के मुताबिक, सलमान डीसीएम से कश्मीर से सेब लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे। संवाद

गिरीश चंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : Samvad