फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धूमधाम ने मनाई परशुराम जयंती

धूमधाम ने मनाई परशुराम जयंती

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संस्कृति केंद्र परशुराम धाम पर ब्राह्मण सामाज की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। इससे पहले आचार्य मुन्नालाल मिश्र ने यज्ञ किया। गोष्ठी में समाज के संरक्षक राजाराम मिश्र और कार्यक्रम अध्यक्ष श्यामकुमार पाराशरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम और मां शारदे के चित्र पर मार्ल्यापण किया। सभा के प्रदेश महामंत्री केके शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी पहचान उसका ब्राह्मणत्व है। इसके कारण ही समाज अनादिकाल से पूजता आ रहा है। हमें हमेशा अपने आचरण की शुद्धता पर ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश कुमार पांडेय, संरक्षक राजाराम मिश्र, अंबरीश शुक्ला, कमलेश द्विवेदी, राजकमल वाजपेयी, अशोक मिश्रा, संदीप मिश्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, नीरज अवस्थी, भावशील शुक्ला, चंद्र प्रकाश वाजपेयी, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तारीन गाड़ीपुरा स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर ऋषि आश्रम में कन्याओं का भंडारा हुआ। इस अवसर पर संस्थापक स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अवनीश कुमार अन्नू, प्रिंस त्रिवेदी, राधाकृष्ण, रमेश चंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर के मोहल्ला खेड़ा स्थित मंदिर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक दूरदराज से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर उनका प्रसाद चढ़ाया।
इस मौके पर परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति की ओर से मंदिर परिसर में यज्ञ कराया गया। यज्ञ कार्य रामनरेश दीक्षित की देखरेख में हुआ। शाम को मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय और तमाम भक्तों ने भगवान परशुराम की मूर्ति का जलाभिषेक किया। देरशाम मंगला आरती कर प्रसाद वितरण हुआ। समिति के गोपाल मोहन द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को प्रात:काल परशुराम नगरी की परिक्रमा के बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शिवम तिवारी, विनोद चन्द्र शर्मा, दिलीप अग्निहोत्री, अर्चित द्विवेदी, मनोज अग्निहोत्री, संतोष शर्मा, राजू मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
खुटार। ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तमाम लोग नगर के बाबा गुलरहानाथ मंदिर पर पहुंचे और परशुराम जयंती मनाई। गांव सिमरई के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीधर शुक्ला ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर आरती की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, समिति के मंडल अध्यक्ष अग्निवेश शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, शिवकुमार दीक्षित, विनय मिश्रा, तरूण पांडेय, रामाधार मिश्रा, राजू त्रिपाठी आदि ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संचालन समिति के प्रदेश प्रवक्ता विदनेश तिवारी ने किया।


अधिवक्ताओं ने की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में हुए आयोजन में जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनेंद्र सिंह, महासचिव संजय कुमार मिश्र केअलावा रामप्रकाश दीक्षित, एजाज हसन खां, रामनरेश मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, जसविंदर सिंज बजाज, दिनेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, कमल शुक्ल, रामनिवास अग्निहोत्री, नंदकिशोर अवस्थी, संतोष त्रिवेदी, मुकेश गुप्ता, शैलेंद्र रंजन आदि मौजूद रहे।






अत्याचार मिटाने को हुआ था
भगवान परशुराम का अवतार
तिलहर। डॉ. बीएन शर्मा ने कहा कि अन्याय और अत्याचार से समाज को उबारने और लोक कल्याण करने को ही भगवान परशुराम ने अक्षय तृतीया के दिन अवतार लिया था। वे श्री परशुराम सेवा समिति की ओर से परशुराम मंदिर पर आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप मिश्र, सचिव अनुराग मिश्रा, प्रेमपाल त्रिपाठी, अंबरीश पांडेय, संतकुमार शर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, रामऔतार शर्मा, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed