{"_id":"123-92880","slug":"Shahjahanpur-92880-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान की भूमि कर दी पांच लाख में बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान की भूमि कर दी पांच लाख में बिक्री
Shahjahanpur
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आदेश पर ढहाया गया अवैध निर्माण
- दुकानों का हो रहा था निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। खलिहान की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम के आदेश पर ढहा दिया गया। कुछ लोगों ने इस भूमि को एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये में बिक्री कर दिया था।
नगर के जेंबा रोड के पास रामलीला मैदान के पड़ोस में खलिहान की भूमि पड़ी हुई है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम विनय पाठक ने बताया कि उक्त ने रोड के किनारे की भूमि को कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को बिक्री कर दिया था। खलिहान की इस भूमि पर दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया गया।
मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई तो पाया गया कि खलिहान पर अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने अवैध निर्माण को ढहाने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को लेखपाल गिरीशचंद्र त्रिवेदी, नगर पालिका लिपिक राजीव मित्रा तमाम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आदेश के अनुपालन में अवैध निर्माण को ढहा दिया।