{"_id":"123-92877","slug":"Shahjahanpur-92877-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा पॉवर केबिन का रिलेरूम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा पॉवर केबिन का रिलेरूम ठप
Shahjahanpur
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संकेतों के अभाव में सवा घंटे थमे रहे रेल के चक्के
- कई दिनों से खराब चल रहे थे रिले रूम के तीन एसी
- दूरसंचार कर्मियों ने मशक्कत के बाद दूर की खामी
- अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण, कई ट्रेनें प्रभावित
- शाहजहांपुर स्टेशन पर दस मिनट रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ रोजा। रोजा रेलवे के पॉवर केबिन में लगे रिले रूम के सारे पैनलों ने हीटअप होने के कारण बृहस्पतिवार को काम करना बंद कर दिया और फ्यूज उड़ गए। इससे रेल यातायात सवा घंटे तक बाधित रहा, आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे के संकेत और दूरसंचार कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दिक्कत दूर की, तब जाकर कहीं यातायात बहाल हो सका।
रोजा के पॉवर हाउस के रिले रूम में तीन एसी कई दिनों से काम नहीं कर रहे थे। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। बावजूद इसके एसी को ठीक करने का प्रयास नहीं किया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर 1.40 बजे गर्मी के कारण पैनलों के वायर हीटअप हो गए। हीटअप होते ही वायरों ने सुलगना शुरू कर दिया और एक-एक करके रिलेरूम के सारे पैनलों के फ्यूज उड़ गए। इससे रोजा की अप और डाउन लाइन के सभी सिग्नलों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे नॉन इंटरलॉकिंग व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। रेल के चक्के संकेतों के अभाव में जहां के तहां रुक गए। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत सहायक संकेत और दूर संचार अभियंता धर्मवीर सोनी, सीनियर सेक्सन इंजीनियर राहुल शर्मा, अवर अभियंता भुसैली अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही रिले रूम के पैनलों में आई कमी को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर जुट गए।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3.10 पॉवर केबिन के रिले रूम को ठीक किया जा सका। इस दौरान सियालदाह एक्सप्रेस (अप-डाउन) और उसके पीछे आई त्रिवेणी (अप) एक्सप्रेस को रामप्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन पर, दिल्ली जाती गुवाहाटी एक्सप्रेस (डाउन) और शाहजहांपुर की ओर से आती सीतापुर पैसेंजर रोजा जंक्शन पर रोक ली गईं। दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस को भी शाहजहांपुर स्टेशन पर दस मिनट रोका गया। राजधानी को यहां रोके जाने के चलते उसके पीछे आ रही दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों व मालगाड़ियों को तिलहर व पीछे के अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया गया।
विज्ञापन
हीटअप होने की वजह से सिग्नल सिस्टम लॉक हो गया था। हीटअप होने की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मंडल मुख्यालय को सूचना दे दी गई है। विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों की पांच सदस्यीय कमेटी पैनल सिस्टम फेल होने की जांच करेगी।
-बीके शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक, रोजा।