{"_id":"123-83589","slug":"Shahjahanpur-83589-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर मारी गई थी हाशिमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर मारी गई थी हाशिमी
Shahjahanpur
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश से कब्र से निकाला गया था शव
- ससुराल वालों ने हत्या के बाद दफना दी थी बॉडी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शुक्रवार को जलालाबाद क्षेत्र के गांव याकूबपुर में कब्र से निकाले गए शव का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया।
बता दें कि गांव गुनारा निवासी तथा मौजूदा समय परिवार समेत अहमदाबाद (गुजरात) में रह रहे रहमत की पत्नी मुबीना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया था कि उसने अपनी 22 वर्षीय बेटी हाशिमी की शादी बीते साल 21 मई को गांव याकूबपुर निवासी इमरान के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही इमरान और उसके घरवाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि इसी बात को लेकर बीती 26 अक्तूबर को उसकी पुत्री हाशिमी को उसके दामाद इमरान और उसकी मां हलीमा ने मार डाला। फिर मायके वालों को बिना सूचना दिए हाशिमी के शव को दफना दिया गया। किसी तरह सूचना मिलने पर जब वह लोग ससुराल पहुंचे तो उन लोगों को बताया गया कि हाशिमी की करंट लगने से मौत हुई थी, लेकिन मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस पर डीएम के आदेश पर विवाहिता का शव कब्र से शुक्रवार को निकाला गया था। शनिवार को हुए विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई।