फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाप-बेटों को चौपहिया वाहन से रौंदने की कोशिश

बाप-बेटों को चौपहिया वाहन से रौंदने की कोशिश

Sat, 28 Dec 2013 05:51 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 28 Dec 2013 05:51 AM IST
विज्ञापन
हमले में तीन घायल, बाइक हुई चकनाचूर
विज्ञापन

- पशु चुराकर ले जाते चोरों का बाइक से कर रहे थे पीछा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डीसीएम से पशु चोरी करके भाग रहे चोरों ने बाइक से पीछा कर रहे बाप-बेटों को रौंदने का प्रयास किया। बदमाशों ने कई बार टक्कर मारकर बाइक को चकनाचूर कर दिया। टक्कर से पशु मालिक और उसके दो बेटे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिलहर क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी कन्हई लाल अपने दरवाजे पर पशु बांधते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एक डीसीएम पर आधा दर्जन चोर असलहों से लैस होकर उनके यहां पहुंचे। चोर पशुओं कोेेेे डीसीएम में लादने लगे। इसी दौरान पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर कन्हई लाल आ गए। पशु चोर केवल एक गाय को ही डीसीएम में लाद पाए थे कि कन्हई लाल ने शोर मचा दिया। इस पर चोर डीसीएम लेकर भागने लगे। कन्हई लाल ने अपने बेटों, बलराम और जगपाल, के साथ बाइक से डीसीएम का पीछा किया। बदमाश डीसीएम लेकर निगोही रोड की ओर भागे। बदमाशों ने पीछा करते बाप-बेटों को डीसीएम से कुचलने का प्रयास भी किया। बदमाशों की टक्कर से तीनों लोग घायल हो गए। बदमाश डीसीएम से ग्वारी रोड की तरफ भाग गए। घायल बाप-बेटों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन





एसओ कटरा पर पशु तस्करी
में लिप्त होने का आरोप
- एमएलसी ने की डीजीपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। एमएलसी जयेश प्रसाद ने कटरा एसओ पर पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्री प्रसाद ने भेजे पत्र में कहा है कि कटरा एसओ और थाने के सिपाही प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर पशु तस्करों को बेच देते हैं। उनके मुताबिक कटरा एसओ ने करीब सात से आठ सौ प्रतिबंधित पशुओं को बेचकर लाखों रुपये कमाए हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कटरा एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भेंट करके उन्हें मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed