फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ‘महापरीक्षा’ को लेकर पुलिस भी अग्नि परीक्षा को तैयार

‘महापरीक्षा’ को लेकर पुलिस भी अग्नि परीक्षा को तैयार

Sat, 14 Dec 2013 05:49 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 14 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, रोडवेज और व्यस्त इलाकों में होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन

- नकल के साथ अराजकता फैलाने वालों पर की जाएगी सख्ती
- दुकानदारों और होटल वालों को वस्तु के मूल्य की सूची प्रतिष्ठान पर चस्पा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पंद्रह दिसंबर को पुलिस विभाग में आमद की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जिले में आने वाले 15540 परीक्षार्थियों को परीक्षा से लेकर उनके घर पहुंचने के समय तक एहतियात बरतने के लिए पुलिस को कड़ी चुनौती का सामना करना पडे़गा। नकल के साथ हुड़दंग मचाकर उत्पात काटने वालों से निपटना भी पुलिस के लिए अहम् होगा। अराजक लोगों पर कार्रवाई करने के लिहाज से एसपी सैय्यद वसीम अहमद ने व्यस्त इलाकों में पुलिस को मुस्तैद रहकर वीडियोग्राफी के निर्देश दिए हैं।
अमूमन देखा जाता है कि किसी भी विभाग में भर्ती की परीक्षा के दौरान अधिकतर परीक्षार्थी एक समूह के रूप में आते हैं। आते समय तो ज्यादा नहीं, बल्कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वे समूह के रूप में वापस जाते हुए हुड़दंग मचाते हैं। कई जगह उत्पात मचाने जैसी आशंका रहती है, जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि। पंद्रह दिसंबर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में ऐसा न हो सके, इसके लिए पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। बातों से समझाने पर न मानने पर शरारत करने वालों पर ठंडा पानी का छिड़काव आदि कर खदेड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एसपी सैय्यद वसीम अहमद ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज और शहर व जिल के व्यस्त इलाकों में परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा क्यूआरटी, चीता मोबाइल के साथ हाइवे पर कोबरा मोबाइलों को अलर्ट किया गया है। यातायात प्रभारी मोहम्मद इश्तियाक को शहर मे कहीं भी जाम की स्थिति न होने देने के लिए विशेष निर्देश दिये गये हैं। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां पर परीक्षा केंद्र हैं, वहां के दुकानदार, होटल आदि के व्यवसायी अपने-अपने संस्थान पर मूल्य सूची अवश्य लगवा दें, जिससे कोई अनावश्यक विवाद उत्पन्न न हों। इस संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में अधिकारियों ने बैठक कर मातहतों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन




31 परीक्षा केंद्रों पर 15540
परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले भर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के एसएस कॉलेज में 100, डॉ.जीएल कनौजिया स्कूल में 500, तक्षशिला पब्लिक स्कूल में 250, देवी प्रसाद इंटर कालेज में 400 और एवीरिच इंटर कालेज में 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह सदर बाजार थाना क्षेत्र के क्रिश्चिन गर्ल्स हाईस्कूल में 250, आर्य महिला डिग्री कालेज में 500, राजकीय इंटर कालेज खिरनीबाग में 510, एसपी इंटर कालेज में 500, सेंट एचएन पब्लिक इंटर कालेज में 300, जीएफ कालेज में 1500, खमानी राम भीमसेन इंटर कालेज शाहवाजनगर में 400, होली एंजिल स्कूल चिनौर में 615 और इस्लामियां इंटर कालेज में 615 आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेयान इंटर नेशनल स्कूल मिश्रीपुर में 1000, हर कुमार पाठक कन्या इंटर कालेज दलेलगंज में 500, रोजा थाना क्षेत्र के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर रेती में 800, विनोबा सेवा आश्रम इंटर कालेज बरतारा में 200, कांट क्षेत्र के जीटीआई में 400, विनोवा भावे इंटर कालेज में 500, जीआईसी कांट में 500, तिलहर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में 240, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 400, जलालाबाद के पुरुषोत्तम आदर्श इंटर कालेज में 200, पुवायां के पंचायत राज इंटर कालेज बड़ागांव में 200, दीदार सिंह राना उ.मा.विद्यालय पुवायां में 200, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में 200, कैंब्रिज कांवेंट स्कूल में 500, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में 1000 और सिंधौली के ईण्डन प.उ.मा.विद्यालय कोरोकुइयां में 525 व नेहरू इंटर कालेज कोरोकुइयां में 450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




190 शिक्षक भी लगाए गए परीक्षा में
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 190 शिक्षकों की ड्यूटी पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न कराने में लगाई गई है। यह शिक्षक आने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी के अलावा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे।



होटल मालिकों ने
भी किए इंतजाम
आमतौर पर भर्ती परीक्षा में आने वाले लोग होटलों में कम ठहरते हैं, मगर सर्दियों में रात में कहीं न कहीं ठहरना मजबूरी भी होगी। ऐसे में कुछ होटलों में उनके ठहरने की संभावना रहेगी। इसी के मद्देनजर होटल मालिकों ने इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को कम रेट पर ठहरने और खाने की सुविधा मिल सके। एक होटल के मालिक प्रभात रंजन पांडेय का कहना है कि हमें प्रशासन की तरफ से ऐसा कोई निर्देश तो नहीं मिला, मगर अपने आप ही कुछ होटल मालिकों ने इस तरह के इंतजाम किए हैं। इसके लिए किया यह जा रहा है कि होटल के हॉल में ही बिस्तर का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होटल मालिक पुलिस से जरूर सहयोग की अपेक्षा चाहेंगे, ताकि उनके यहां कोई हंगामा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed