फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चीनी मिल मालिकों के दबाव में काम कर रही सरकार : महेंद्रपाल

चीनी मिल मालिकों के दबाव में काम कर रही सरकार : महेंद्रपाल

Fri, 06 Dec 2013 05:48 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 06 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू (भानु गुट) ने बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य चौराहे पर गन्ना जलाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में किसानों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान कराए जाने सहित अन्य मांगें कीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तमाम किसान ब्लाक परिसर में एकत्र हुए। यहां हुई पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने चीनी मिलों के दबाव में जो फैसला किया है वह पूरी तरह किसान विरोधी है। गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया जाना साबित करता है कि सरकार किसानों के हित की बात नहीं सोचतीं हैं। लोकसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सरकार को किसानों की मांगे माननी ही पड़ेंगी, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ा आंदोलन क्यों नहीं करना पड़े। विधिक सलाहकार वीरेंद्र यादव ने कहा कि गत वर्ष का बकाया नहीं मिलने के कारण किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इसके जिम्मेदार स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हैं। जिला सचिव प्रेमकुमार सिंह और जिला महासचिव राशीराम वर्मा ने कहा कि सभी प्रकार की वसूली तत्काल स्थगित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत के बाद किसान सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राजीव चौक पर पहुंचे और गन्ना जलाया। इस दौरान किसानों ने जाम भी लगा दिया। एसडीएम विनय पाठक, और सीओ बसंतलाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में पुवायां चीनी मिल को अधिक केंद्र आवंटित किए जाने, गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपए क्विंटल किए जाने सहित कई मांगे की गई हैं। प्रदर्शन के दौरान महेशचंद्र वर्मा, रामबहादुर वर्मा, रामवीर सिंह, हरिपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, करन सिंह, संजय मिश्रा, डीपी यादव, शिवकुमार, विजय वर्मा सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed