{"_id":"123-81977","slug":"Shahjahanpur-81977-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने प्रदर्शन करके वित्त मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने प्रदर्शन करके वित्त मंत्री का पुतला फूंका
Shahjahanpur
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। महंगाई को बढ़ावा दे रहे वायदा कारोबार पर केंद्र सरकार द्वारा रोक नहीं लगाए जाने के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी बुधवार को भड़क उठे। उन्होंने जिलाध्यक्ष सर्राफ पंकज वर्मा और महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में कचहरी तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट गेट पर केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका और सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन व मांग पत्र सौंपा।
इससे पहले, व्यापारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में जमा हुए और वहां सभा करके वित्त मंत्री का पुतला तैयार किया। वहां से व्यापारी कचहरी तिराहे पर पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। रेलवे फ्लाईओवर पर जाम लगते देख व्यापारियों का समूह आगे बढ़कर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा और वहां पुतले को आग लगा दी। सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि वायदा कारोबार तत्काल प्रतिबंधित होना चाहिए क्योंकि उससे महंगाई बढ़ने के साथ खुदरा व्यापार भी चौपट हो रहा है।
ज्ञापन और मांग पत्र में भी इसी बात पर बल दिया गया है। प्रदर्शन और पुतला दहन में शकील अहमद, अजय मोहन शुक्ला, नीरज वाजपेयी, जितेंद्र नाथ शुक्ला, अनिल वर्मा, मुख्त्यार हसन, सर्राफ ओम बाबू, बाल कृष्ण रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सरफराज अहमद, रमाकांत वर्मा, विशन चंद्र गोयल, शहजाद, फखरुद्दीन, राजीव सिंह आदि शामिल रहे।