{"_id":"123-81838","slug":"Shahjahanpur-81838-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस और सपा ने दी महंगाई की सौगात : कृष्णाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस और सपा ने दी महंगाई की सौगात : कृष्णाराज
Shahjahanpur
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर/खुटार। भाजपा की पूर्व विधायक कृष्णाराज ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस और प्रदेश की सपा सरकार ने लोगों को महंगाई की सौगात दी है। लोग दोनों सरकारों से बेहद परेशान हैं और भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
भाजपा नेत्री सोमवार को गांव नवदिया ओरीलाल, इटौआ, सहारू, रजमना, ढकना लहिया, नवदिया मनकंठ, सीतापुर, रसवां कलां, रायपुर पटियात आदि में आयोजित बैठकों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें। बूथ को जीतने की रणनीति बनाकर लोकसभा का चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। बैठकों की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके। संचालन करते हुए देवेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से तन, मन से जुटकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की गलत नीतियों के कारण गन्ना किसान बेहद परेशान है। बैठकों में अमित वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील सिंह, अनिल सिंह, राधेश्याम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, शैलू सिंह, संजीव बाजपेयी, अनिल दीक्षित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।