फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सोने से कम नहीं है गोल्ड प्लेटेड क्राकरी

सोने से कम नहीं है गोल्ड प्लेटेड क्राकरी

Fri, 01 Nov 2013 05:43 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 01 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली पर मिलेगी आधुनिक डिजायनों वाली क्राकरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। दीपावली और धनतेरस पर होने वाली खरीद और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर इस बार दुकानदारों ने आधुनिक डिजायनों वाले आइटम अधिक स्टाक में जमा किए हैं। इसके अलावा डेकोरेशन वाले आइटम भी बाजार में खासे उपलब्ध हैं। वहीं त्योहार पर होने वाली सजावट के लिए प्राकृतिक और कृत्रिम फूलों की बहार भी छाई हुई है। धनतेरस के लिए बर्तनों की दुकानें सजाई जा रही हैं। इस बार बाजार में इंडक्शन कुकर के साथ तीन और चार बर्नर वाले रसोई गैस के चूल्हे विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इनकी खरीद पर कीमती बर्तनों के उपहार भी तैयार हैं। इसी तरह क्राकरी में लाजवाब आइटम मन को मोह रहे हैं। साथ ही साज-सज्जा के लिए भी बाजार में बहुत कुछ मौजूद है। वहीं स्टील और पीतल के बर्तनों से भी दुकानें झिलमिला रही हैं।


क्राकरी और गैस चूल्हे बुला रहे हैं
आधुनिक बर्तन भंडार के स्वामी राजेश गुप्ता बताते हैं कि उनके यहां किफायती दामों पर इंडक्शन कुकर तो हैं ही साथ ही तीन और चार बर्नर वाले लुभावने गैस चूल्हे भी उपलब्ध हैं। क्राकरी की बात पर उन्होंने बताया कि बोन चाइना की गोल्ड प्लेटेड क्राकरी ग्राहकों को जरूर पसंद आएगी। इसके अलावा अन्य प्रकार की क्राकरी और सजावट के फैंसी आइटम का स्टाक भी काफी है। फूलदान, आरती स्टैंड का तो कहना ही क्या है।
विज्ञापन



धनतेरस की सजावट
को तैयार ‘बगीचे’
धनतेरस और दीपावली की सजावट के लिए एक ओर गुलाब, गेंदा आदि के फूलों की महक बाजार में बिखर रही है, वहीं दूसरी ओर कृत्रिम फूलों की भी भरमार है। कृत्रिम फूलों की लड़ियां तो देखते ही बनती हैं। मंडी मोड़ पर गोटे वाले प्रतिष्ठान के स्वामी शिवाजी गुप्ता बताते हैं कि कृत्रिम फूलों और मोतियों वाले हार के अलावा सजावट के लिए लड़ियों का भी खासा स्टाक जमा किया है, जिसकी बाजार में काफी डिमांड भी है। इधर, अन्य दुकानों पर भी फैंसी फूलों की लड़ियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। प्राकृतिक फूलों की खुशबू ही उनकी पहचान है, सो माली और अन्य दुकानदारों ने तरह-तरह के फूल अपनी दुकानों में भर रखे हैं। गेंदा के फूल 100 रुपये किलो और गुलाब के फूल 300 से 400 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed