{"_id":"123-72618","slug":"Shahjahanpur-72618-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग की उलझी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग की उलझी कहानी
Shahjahanpur
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का शव देख लड़की के पिता को फावडे़ से काट डाला
गायब लड़की का भी कुछ पता नहीं, हत्या की आशंका
कलान क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कलान (शाहजहांपुर)। घर से लापता एक युवक का शव गांव में पेड़ से लटकता मिलने के बाद उसके घर वालों ने उस लड़की के पिता की फावड़े से काट कर हत्या कर दी जिससे युवक का मिलना जुलना था। लड़की का भी शाम तक कोई पता नहीं चल पाया। शाम को अफवाह उड़ी कि लड़की की हत्या कर दी गई है लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ। ऑनर किलिंग माने जा रहे इस सनसनीखेज कांड के बाद गांव के ज्यादातर लोग कहीं चले गए, सिर्फ महिलाएं ही घरों में दिखीं। पुलिस ने ग्रामीण की हत्या के मामले में गांव के ही चार भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह सनसनीखेज वारदात थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में हुई। गांव निवासी सौदान सिंह यादव का 30 वर्षीय बेटा पप्पू यादव रविवार की शाम को घर से लापता हो गया। बताते हैं कि तभी से वह लड़की भी गायब है, जिससे पप्पू का मिलना-जुलना था। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने पप्पू की तलाश की तो रात करीब दस बजे पप्पू का शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस के अनुसार युवक के गांव की ही एक युवती से मधुर संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर लड़की वालों ने उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर पप्पू ने आत्महत्या कर ली। जबकि पप्पू के घरवालों ने गांव के ही भइया लाल यादव पर पप्पू की हत्या करने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनीं।
आरोप है कि रात में किसी समय पप्पू पक्ष ने भइया लाल पर हमला बोल दिया और उसकी फावड़े से काट कर हत्या कर दी। भइया लाल का खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया है। भाइया लाल की रविवार से लापता बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका है। सोमवार शाम को गांव में अफवाह उड़ी कि उसकी भी हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर पुलिस ने खेतों की खाक छान डाली लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लगा। भइया लाल की पत्नी कृष्णा देवी ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण पप्पू के भाई मुकेश, करू, छोटे लल्ला और धानेश्वर ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने चारो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने पप्पू को उससे मिलते हुए देख लिया था। इस पर फटकार लगी तो पप्पू ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। युवक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बदला लेने के उद्देश्य से भइया लाल की हत्या कर दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गायब लड़की की भी तलाश की जा रही है।-मुनिराज जी, एसपी (देहात)