{"_id":"123-70505","slug":"Shahjahanpur-70505-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर तनाव
Shahjahanpur
Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजेदारों ने की पुलिस से शिकायत
- दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे थाने
- एकतरफा कार्रवाई पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। नमाज के समय लाउडस्पीकर बजाने का आरोप लगाते हुए तमाम रोजेदारों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने कई दिन से चल रही कथा में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। खबर लिखे जाने तक एसडीएम, सीओ सहित पुलिस मौके पर मौजूद थी। दोनो पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। भाजपा नेताओं ने भी पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के कुछ लोग शनिवार की शाम थाने पहुंचे और बताया कि रोजा अफ्तार के बाद नमाज के समय निगोही रोड स्थित मस्जिद के पास एक धर्मस्थल पर कुछ लोग लाउडस्पीकर बजा देते हैं, जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लगी होने और बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे पक्ष के लोगों से मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि धर्मस्थल पर कई दिन से कार्यक्रम चल रहा है। तय समय पर लाउडस्पीकर बजाने का आरोप पूरी तरह निराधार है। सूचना पाकर एसडीएम लालबहादुर और सीओ ब्रजभान शर्मा भी मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों से वार्ता की। उधर, भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंचे और चेतावनी दी कि एकपक्षीय कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खबर लिखे जाने तक वार्ता जारी थी। कोतवाली प्रभारी इफ्तेखार अहमद और सीओ से पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। एसडीएम ने थोड़ी देर में मामले की जानकारी देने की बात कहकर फोन काट दिया।
मामले की विस्तृत जानकारी की जा रही है। जो जानकारी मिली थी उसके आधार पर एएसपी से वार्ता की गई है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- सुरेश खन्ना, विधायक भाजपा शाहजहांपुर
मामूली विवाद है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। लाउडस्पीकर बजाने के समय को लेकर समस्या है, जिसे वार्ता से हल करा दिया जाएगा। सीओ सहित पुलिस मौके पर है। सुलह समझौता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- मुनिराज जी, एसपी देहात शाहजहांपुर