फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क किनारे मिला दिल्ली से लौट रहे युवक का शव

सड़क किनारे मिला दिल्ली से लौट रहे युवक का शव

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल, पांच हजार रुपये मिले नदारद
विज्ञापन

- घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
- पुलिस बोली, दुर्घटना में हुई है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। दिल्ली से लौट रहे युवक का शव गुरुवार की सुबह कलान क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग गायब था। घरवालों ने लूट के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने युवक की मौत दुर्घटना में होना बताया है।
थाना मिर्जापुर के गांव भुर्जिया निवासी विशाल का पुत्र वीरपाल (28) दिल्ली में मजदूरी करता था। बुधवार की शाम वीरपाल दिल्ली के आनंद विहार से मिर्जापुर आने के लिए रोडवेज की बस में बैठा था। उसको वहां मौजूद रिश्तेदारों ने बस पर बैठाया था। गुरुवार की सुबह तक युवक घर नहीं पहुंचा। इस पर घरवालों को चिंता हुई। इसी दौरान कलान पुलिस को सूचना मिली कि वीरपाल का शव नए गांव के पास पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन

घरवालों ने मौके पर आकर देखा तो बताया कि वीरपाल को दिल्ली में मौजूद रिश्तेदारों ने बुधवार की शाम आनंद विहार से बस पर बैठाया था। उसके पास पांच हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग था। सारा सामान युवक के पास से गायब मिला। घरवालों ने नकदी और सामान लूटकर युवक की हत्या करने की आशंका जताई है, जबकि कलान पुलिस का कहना है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed