फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कैंडिल मार्च निकालकर सैनिकों को किया नमन

कैंडिल मार्च निकालकर सैनिकों को किया नमन

Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पाक की बर्बर हरकत की कड़ी निंदा
विज्ञापन

- अमानवीय हरकत का दिया जाए कड़ा जवाब
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। पाकिस्तान की अमानवीयता का शिकार हुए भारतीय सैनिकों को आज कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी रहकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना ही शहीद सैनिकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नगर के तमाम नागरिक आज पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए। चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को सैनिकों की शहादत के मामले में कठोर कदम उठाना चाहिए। विमल श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान तमाम बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है, लेकिन जिम्मेदार लोग हर बार मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं, जिससे पाक की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। राजेश शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने तमाम बार बातचीत का धोखा देकर भारत के साथ गद्दारी की है। अब उससे कोई वार्ता नहीं की जानी चाहिए। रामबाबू शुक्ला ने कहा कि भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले हाफिज सईद को भी पाकिस्तान में घुसकर सबक सिखाना चाहिए। पूर्व सैनिक धर्मपाल यादव ने कहा कि पाकिस्तान से सभी तरह की वार्ता, व्यापार सहित राजनयिक संबंध समाप्त कर लेने चाहिए और जैसे को तैसा की नीति के तहत सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन

कैंडिल मार्च के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहीद सैनिक अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद सैनिकों का नाम रहेगा के नारे भी लगाए गए। इस दौरान भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में केके लील, सुधीर सोनी, प्रमोद कुमार, पुनीत शर्मा, राकेश यादव, संतोष वर्मा, राहुल अग्निहोत्री, पवन पांडे, विक्की श्रीवास्तव, विजय तन्हा, सहित तमाम लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed