फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जनरल स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

जनरल स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
सदर पुलिस को चोरों की एक ओर चुनौती
विज्ञापन

- बहादुरगंज की जैन मार्केट में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। चोर-लुटेरे लगातार वारदातें करके सदर पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले एक माह के दौरान डकैती की दो घटनाओं समेत हाल ही में हुई चोरियों का पुलिस अभी सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि चोरों ने शहर के व्यस्ततम बहादुरगंज बाजार की जैन मार्केट में एक और वारदात को अंजाम दे डाला। यहां एक जनरल स्टोर का शटर तोड़कर वहां से नगदी और सामान समेत हजारों का माल चुरा लिया। सदर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मार्केट के चौकीदार समेत दो लोगोें को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
शहर के मोहल्ला सिंजई निवासी मो. यामीन ने जैन मार्केट की शॉप नंबर 13 में जनरल स्टोर खोल रखा है। इसमें उन्होंने किराना समेत दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं का स्टॉक लगा रखा है। रोजाना की तरह वह रात को करीब नौ बजे शॉप का शटर गिराने के बाद ताला लगाकर घर चले गए। सुबह दुकान खोलने मार्केट पहुंचने पर उन्होंने शॉप का शटर टूटा पाया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

दुकान के अंदर जाने पर देखा तो तमाम सामान बिखरा और काउंटर की दराज खुली पाई। छानबीन करने पर पता चला कि चोर दुकान के काउंटर की दराज से एक दिन पहले की बिक्री के शेष छोड़े गए करीब सात-आठ हजार रुपये और कैप्सटन सिगरेट के कई गत्ते गायब हैं। चोरी गई सिगरेट की कीमत करीब 30-35 हजार रुपये आंकी गई है। यामीन के अनुसार अभी दुकान का बाकी सामान नहीं देखा है। खरीद पर्चों से मिलान करने पर पता चलेगा कि कुल कितना सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दुकानदार मो. यामीन की तहरीर पर सदर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जैन मार्केट के चौकीदार समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसी मामले में पुलिस ने सुबह दो अन्य युवक पकड़े, लेकिन चौकीदार द्वारा पहचानने से इनकार करने पर उन्हें छोड़ दिया गया।


रात में बंद रहते हैं
मार्केट के दोनों गेट
जैन मार्केट में चोरी को लेकर न केवल वहां के अन्य दुकानदार खौफजदा हैं, पुलिस भी असमंजस में है कि चोर आए किधर से और चौकीदार की मौजूदगी में किस तरह चोरी को अंजाम देकर कहां से निकले। यह सारे सवाल इसलिए और भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि जैन मार्केट एक संदूक की तरह सुरक्षित है। उसके चारों ओर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की भरमार है। मार्केट के दोनों गेटों पर रात नौ बजे के बाद ताला पड़ जाता है। दो माह पूर्व ऐमनजई जलालनगर की एक सिक्योरिटी कंपनी ने लोधीपुर में रहने वाला जो चौकीदार उपलब्ध कराया, वह मार्केट में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed