{"_id":"123-56021","slug":"Shahjahanpur-56021-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में बीएसएनएल की कई जगह केबिल कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में बीएसएनएल की कई जगह केबिल कटी
Shahjahanpur
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- लैंड लाइन सेवाएं हुई प्रभावित
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। शहर में जगह-जगह पाइप लाइन डाले जाने के लिए सड़कों की खुदाई के साथ कई जगहों पर बीएसएनएल की केबिल कट गई जिससे लैंड लाइन और मोबाइल सेवाएं खासी प्रभावित हुई हैं। इससे उपभोक्ताओं को एक-दूसरे से टेलीफोनिक संपर्क करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी है।
शहर के कटिया टोला, टाउन हाल, जेल रोड, कचहरी रोड पर पाइप लाइन डाले जाने के लिए जल निगम ने सड़कों की खुदाई की है। इस खुदाई में रोड किनारे पड़ी बीएसएनएल की केबिल भी कई जगहों पर कट गई है। केबिल कटने से बीएसएनएल की लैंड लाइन और मोबाइल सेवाएं काफी हद तक प्रभावित हुई हैं।
बीएसएनएल के एसडीओ का कहना है कि इस मामले में जल निगम के अधिकारियों को भी कई बार आगाह किया जा चुका है कि सड़क की खुदाई करने से पूर्व उनको सूचित करें ताकि बीएसएनएल के तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी में सड़क खुदाई की जाए ताकि रोड कटिंग में केबिल लाइन कटने से बचाई जा सके, लेकिन जल निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा रहा है। उन्होंने इस मामले में कार्यवाही करने की बात कही है।