{"_id":"123-55413","slug":"Shahjahanpur-55413-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को बांटे जाएंगे मोहल्लेबार क्षेत्र:गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों को बांटे जाएंगे मोहल्लेबार क्षेत्र:गोयल
Shahjahanpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस महानिरीक्षक मुकुल गोयल ने कहा कि पुलिस महकमे में अस्सी परसेंट फोर्स सिपाही तबका है। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सिपाहियों की जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी। देहात क्षेत्र में तीन-तीन गांव और शहरी क्षेत्र में तीन-तीन मोहल्ले एक सिपाही को दिए जाएंगे। यहां के रहने वाले पीड़ितों की समस्या के निस्तारण के अलावा सिपाही अपराधिकवृत्ति के लोगों की निगहबानी भी करेंगे।
आईजी श्री गोयल मंगलवार को देर शाम पुलिस आफिस स्थित सभागार कक्ष में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोन में फरियादियों की शिकायतों का ठीक से पंजीकरण और निराकरण के लिए पर्ची सिस्टम चालू किया है। अब एक सिपाही को शहरी क्षेत्र के तीन मोहल्ले और देहात क्षेत्र के तीन गांव में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह सिपाही अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या की जांच कर अफसरों को रिपोर्ट करेंगे। जिससे पीड़ित की सुनवाई होगी। साथ ही सिपाही क्षेत्र में रहने वाले अपराधिकवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों को भी परखेंगे। आईजी ने कहा कि हर शिकायत का सही पंजीकरण हो और घटना का सही तरीके से अनावरण हो। कुछ शिकायतें ऐसी होती हैं, जो पुलिस के कार्यक्षेत्र में नहीं आती, लेकिन इन समस्याओं का समाधान भी पुलिस प्रशासन से मिलकर करे। आईजी ने पुलिस अधिकारियों और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय बनाने की बात कही। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी चंद्रप्रकाश और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।