फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंथरा में प्वाइंट टूटा, रेल संचालन अस्त-व्यस्त

बंथरा में प्वाइंट टूटा, रेल संचालन अस्त-व्यस्त

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के बंथरा स्टेशन के पास मंगलवार तड़के अप और डाउन ट्रैक को जोड़ने वाला क्रास ओवर प्वॉइंट टूट जाने से रेल संचालन अस्त-व्यस्त हो गया। इस कारण डाउन लाइन पर आने वाली लंबी दूरी की तमाम महत्वपूर्ण ट्रेनों को तिलहर और कटरा स्टेशनों के आसपास करीब सवा दो घंटे तक रोके रखना पड़ा। इसी बीच, पंजाब मेल के गुस्साए यात्रियों ने ट्रैक पर स्लीपर डाल दिए। कंट्रोल से सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने स्थिति नियंत्रण में करके ट्रेनों का मूवमेंट सुचारु कराया। बाद में किसान एक्सप्रेस से पहुंचे एडीआरएम एसके सिंघल ने बंथरा में खराब हुए प्वाइंट को चेक किया।
विज्ञापन

बंथरा स्टेशन से दोनों दिशाओं की ट्रेनों का संचालन सुबह सवा तीन बजे तक सामान्य रूप से होता रहा। इसी बीच, ट्रैक की निगरानी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने स्टेशन के पूर्वी छोर पर अप और डाउन ट्रैक को मिलाने वाले क्रास ओवर प्वॉइंट टूटा देख स्टेशन मास्टर को इत्तला दी। एसएम ने कंट्रोल को सूचित किया और इसी के साथ दोनों ट्रैक पर रेल यातायात रोककर प्वॉइंट की मरम्मत का काम सेक्शन इंजीनियर लालजी मौर्य की निगरानी में शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस कारण डाउन ट्रैक पर बरेली दिशा से आने वाली लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों को बंथरा समेत तिलहर, मीरानपुर कटरा आदि स्टेशनों पर रोकना पड़ गया। हालांकि, प्वॉइंट की खराबी सुबह 5.40 बजे ठीक करके ट्रैक पर खड़ी ट्रेनों को एक-एक कर मूवमेंट की पोजीशन में लाया गया। इसी बीच, 7.30 बजे पीछे से आई 13006 डाउन पंजाब मेल रुकने पर उसके यात्रियोें ने नीचे उतरकर हंगामा काटते हुए ट्रैक पर कई स्लीपर डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन लेट होने से नाराज यात्रियों को बंथरा के एसएम ने मनाने की कोशिश की, लेकिन मुसाफिर नहीं माने। एसएम की सूचना पर करीब आधा घंटे बाद जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को शांत करके पौन घंटे में ट्रैक साफ कराया।
इन ट्रेनों को देना पड़ा ठहराव
---------------------
0 4512 डाउन नौचंदी एक्सप्रेस
0 4266 डाउन जनता एक्सप्रेस
0 4674 डाउन शहीद एक्सप्रेस
0 4230 डाउन लखनऊ मेल
0 3010 डाउन दून एक्सप्रेस
0 4232 डाउन चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी
0 5012 डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed