फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 63वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों केबीच शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा नेे मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप जलाकर, क्रीड़ाध्वज फहराकर तथा कबूतर उड़ाकर किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। गुब्बारे उड़ाकर छात्राओं ने उड़ाए।
विज्ञापन

परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूल-कालेजों ने सहभागिता की। मार्च पास्ट का नेतृत्व गुरु नानक पाठशाला की छात्राओं ने बैंड से किया। उनकेपीछे आर्य कन्या इंटर कालेज, हर कुमार पाठक कालेज, जीजीआईसी पुवायां, तिलहर, श्यामलाल अंगनेलाल, एलबीडी, राम सहाय मेमोरियल, आर्य महिला, इस्लामियां, जनता, देवी प्रसाद, सुभद्रा महिला, संजय किसान, आबीएम, एजेड खान, नेहरू कालेज, वेदवती, रेलवे, सरदार पटेल, रामदत्त पंचायत, श्री फूल सिंह मेमोरियल, अटल बिहारी वाजपेयी, ग्लेरिंग, जीआईसी, शहीद भगत सिंह, विनोबा सेवा आश्रम, मंगलसेन, दैवी संपद, पुवायां इंटर कालेज, गायत्री शक्ति पीठ आदि कालेजों की टीमें कदम से कदम मिलाकर चल रही थीं।
विज्ञापन

मार्च पास्ट केबाद आर्य कन्या इंटर कालेज, क्रिश्यिन गर्ल्स कालेज और गुरु नानक पाठशाला की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में गत वर्ष के चैंपियन मंगलसेन कालेज के अवनीश कुमार और इस्लामियां कालेज कालेज के सैफ अली ने मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगाया। मुख्य अतिथि ने क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ करने की घोषणा की और गत वर्ष के चैंपियन ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मालवीय के संचालन में हुए उद्घाटन समारोह में प्रतियोगिता केअध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक एनडी वर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। व्यवस्था में संयोजक संजय मिश्रा, सचिव केएस शुक्ला, सह संयोजक सुषमा सक्सेना, डॉ. अमीर सिंह, वनवारी लाल, आनंद त्रिवेदी, शरद कुमार सक्सेना, जय कृष्ण गुप्ता, शाकिर अली, इकबाल हसन खां, बृज किशोर शर्मा, आशा दीक्षित, ज्ञानेश वाजपेयी, विमला कुमारी, टीआर वर्मा, महेंद्र प्रताप गंगवार, देवेश वैश्य, डॉ. केके शुक्ला, रेनू मिश्रा, पंकज मिश्रा, संजीव मिश्रा, ऋषिदेव मिश्रा, डॉ. रंजना अग्रवाल, ललित मोहन, हृदयेश सक्सेना, नवाब अली अंसारी आदि का योगदान रहा।

न डीएम और न सीडीओ, आए सिटी मजिस्ट्रेट
माध्यमिक स्कूलों की शुरू हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिलाधिकारी समय नहीं निकाल पाईं। उन्हें बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन करना था। काफी देर इंतजार केबाद पता चला कि डीएम के स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करने आ रहे हैं। इधर, प्रतिभागी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों केलिए सजी-धजी छात्राएं कड़ी धूप में उकताने लगीं। जब सीडीओ भी नहीं आए तो ऐन वक्त पर सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा को बुलाया गया। इस तरह कार्यक्रम करीब दो घंटे बिलंब से शुरू हो सका। सिटी मजिस्ट्रेट भी बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम देखे बिना ही चले आए।


... और छात्राओं ने ही उड़ा दिए गुब्बारे
उद्घाटन समारोह में उस समय शिक्षकों और खिलाड़ियों को बहुत आनंद आया जब मुख्य अतिथि केेेेेे लिए जुटाए गए गुब्बारे बच्चों ने ही उड़ा दिए। सिटी मजिस्ट्रेट बच्चों की ओर देखकर सिर्फ मुस्कुराकर रह गए। बाद में सभी हंसने लगे। हुआ यूं कि उद्घाटन के लिए बड़ी तादाद में तिरंगे गुब्बारे गैस भरवाकर तैयार कराए गए थे। ये गुब्बारे एक स्कूल की छात्राओं को पकड़ाकर उन्हें मैदान में खड़ा कर दिया गया कि जब कबूतर उड़ाने केबाद मुख्य अतिथि गुब्बारे उड़ाने आएंगे तब छात्राएं उनकी मदद करेंगी। जैसे ही संचालक ने सिटी मजिस्ट्रेट से कबूतर उड़वाकर गुब्बारे उड़ाने का आग्रह किया कि तभी किसी शिक्षक ने बच्चों की ओर इशारा करके गुब्बारे उड़वा दिए और इस तरह मुख्य अतिथि हाथ मलते और गुब्बारे आसमान में इठलाते गुब्बारे देखते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed