फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली का बेजा प्रयोग करने वालों होशियार

बिजली का बेजा प्रयोग करने वालों होशियार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगी कनेक्शन और लोड चेकिंग
विज्ञापन

- कटिया मिलने पर दर्ज होगी गैर जमानती रिपोर्ट
- ज्यादा बिजली भार काउंट होने पर पड़ेगा जुर्माना
- नौ दिनी अभियान में चेक होंगे 43 हजार कनेक्शन
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। अगर आप हाईटेंशन लाइनों पर कटिया डालकर या फिर कम लोड का कनेक्शन लेकर तमाम एसेसरीज के जरिए ज्यादा बिजली का अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं तो होशियार हो जाएं। बेहतर होगा कि जल्द से जल्द नजदीकी बिजली उपकेंद्र पर जाकर अपने कनेक्शन को नियमित करा लें, क्योंकि मोहल्ले में बिजली वालों की टीम कभी भी धमक सकती है। जी हां, पॉवर कारपोरेशन कल 17 नवंबर से शहर में कनेक्शन और लोड चेकिंग अभियान एक साथ शुरू कर रहा है।
बिजली के अधिक दोहन, लाइन लॉस, राजस्व वसूली में शिथिलता आदि कारणों से हो रहीं वित्तीय हानियां रोकने को केंद्र सरकार की एपीडीआरपी स्कीम के तहत जिन शहरों पर पॉवर कारपोरेशन मुख्यालय ने नजर रखने को डेटा विंग बनाए हैं, उनमें अपना शहर भी शामिल है। यही कारण है कि अभी तक बिजली चोरी अथवा दुरुपयोग के जो मामले अभी नजरंदाज किए जाते रहे हैं, अब उन्हें अनदेखा करना मुमकिन नहीं रहा क्योंकि अफसरों पर विभागीय नुकसान रोकने को शक्ति भवन से खासा दबाव है।
विज्ञापन

इसलिए विभाग के अफसरों ने कल 17 नवंबर से शुरू होने वाले चेकिंग अभियान का जो ताना-बाना बुना, वह कई मामलों में नया है। उदाहरणार्थ, हमेशा के विपरीत इस बार कनेक्शनों की सामान्य चेकिंग अर्थात उनके केबिल की जांच कर उसके पोल से जुड़े होने की पुष्टि के साथ घरों के अंदर जाकर प्वाइंट और वहां उपलब्ध जेट पंप, सबमर्सिबल, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि एसेसरीज की गणना के आधार पर लोड चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इससे एक पंथ दो काज होंगे। कटिया कनेक्शन और केबिल में कट के मामले पकड़ में आने के साथ कम लोड के आधार पर गलत तरीके से न्यूनतम बिलिंग का लाभ उठाने पर रोक लगेगी। खास यह है कि इस बार चेकिंग में पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही के प्रावधान कड़े कर दिए गए हैं। मसलन, कटिया कनेक्शन पकड़े जाने पर संबंधितों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी। इसी तरह कम लोड के कनेक्शन पर ज्यादा बिजली खींचने वालों से कनेक्शन लेने की तिथि से पेनाल्टी वसूली जा सकती है।



‘जिन्हें लोड बढ़वाने में कोई दिक्कत हो रही हो, वे लोग एक प्रार्थनापत्र उचित प्रपत्रों सहित लेकर तत्काल मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मोहल्ले में जाने पर चेकिंग के दौरान एक्सेस लोड का मामला पकड़े जाने के बाद किसी भी तरह की रियायत देना संभव नहीं होगा। शहर के 6500 कामर्शियल कनेक्शन भी चेकिंग के दायरे में लाए जाएंगे।’
-हरी प्रकाश गुप्ता, एक्सईएन (सिटी), पॉवर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed