{"_id":"123-54920","slug":"Shahjahanpur-54920-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर रूट पर बढ़े रोडवेज बस डिपार्चर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर रूट पर बढ़े रोडवेज बस डिपार्चर
Shahjahanpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मैगलगंज के पास मिलिट्री स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी होने से उत्तर रेलवे की सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोपहर की सवारी गाड़ी रद् कर दी गई। जिसका सीधा लाभ परिवहन निगम को मिला। सीतापुर रूट पर जाने वाले रेलयात्रियों का बस स्टेशन पर दबाव बढ़ा देख इस मार्ग पर अतिरिक्त बसें रवाना की गईं।
निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार के अनुसार सीतापुर, लखनऊ दिशा को जाने वाली स्थानीय डिपो की नियमित सेवाएं रोजाना की तरह जारी रहीं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुपात में सीतापुर मार्ग पर डिपार्चर बढ़ाए जा रहे हैं।