{"_id":"123-54880","slug":"Shahjahanpur-54880-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा के जांबाजों ने जीएफ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा के जांबाजों ने जीएफ को हराया
Shahjahanpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेजबान कॉलेज के प्राचार्य ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
- एसएस कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में 18 कॉलेज की टीमों ने लिया हिस्सा
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में हुई एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कड़े संघर्ष के बाद श्रीकृष्ण सिंह महाविद्यालय अमरोहा ने जीत ली। उसने शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज को पराजित कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने झंडारोहण कर गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संगीत विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सांसद मिथिलेश कुमार ने उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का खास आकर्षण व्यवस्था रही। इसके लिए तीन कोर्ट तैयार किए गए थे। व्यवस्थाओं की सराहना बाहर से आई टीमों ने भी मुक्तकंठ से की। महाविद्यालीय प्रतियोगिता का विजेता बनने को 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहले सेमीफाइनल में श्रीकृष्ण कॉलेज अमरोहा ने मेजबान एसएस कॉलेज को और दूसरे सेमीफाइनल में जीएफ कॉलेज ने आरएसएम कालेज धामपुर को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। संघर्षपूर्ण खिताबी भिड़ंत के पहले सेट में जीएफ कॉलेज भारी पड़ा और उसने 25-20 से जीत दर्ज की, लेकिन दूसरा और तीसरा सेट अमरोहा के तेजतर्रार खिलाड़ियों ने 25-21 और 25-12 से जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
रेफरी का दायित्व सीपी यादव, सुधीर सिंह, अरुण कुमार, नितिन, किशन, संजीव ने निभाया। आंखों देखा हाल रामपाल सक्सेना ने सुनाया। समापन पर कालेज प्रबंध समिति के सुरेश सिंघल, अशोक अग्रवाल, विवेकानंद कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके शर्मा, मेजबान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. आदर्श पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में आयोजक डॉ. अजीत कुमार चारग ने आभार जताया। व्यवस्था में इस अवसर पर फिरोज हसन खान, शिक्षक नेता संजय सिंह, देवेश वाजपेयी, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. एमके वर्मा, डॉ. मनोज मिश्रा समेत स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।