{"_id":"1-41546","slug":"Shahjahanpur-41546-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
Shahjahanpur
Updated Tue, 15 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालनगर बजरिया में सर्राफा की दुकान पर चोरी के आरोप में दो महिलाओं को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षत्रिय ज्वैलर्स के स्वामी अनिल सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर दुपहर बाद कुछ महिलाएं चढ़ीं और उन्होंने पायल दिखाने की बात कही। जब वह पायल का डिब्बा उठाने लगे तो उन्होंने नाक के फूल वाला पूरा पत्ता साफ कर दिया, उसमें सोने के 25 फूल थे। पुलिस को दोनों महिलाओं के पास से दो जोड़ी पुरानी पायलें, एक जोड़ी पुराने बिछुए और आर्टिफिशल अंगूठी बरामद हुईं। दोनों महिलाओं को महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इधर, पकड़ी गई महिलाओं ने रोते हुए बताया कि वे बेकसूर हैं। वह सीतापुर मार्ग स्थित एक रिश्तेदारी में लड़की देखने जा रही थीं, उसी के लिए एक जोड़ी पायल खरीदनी थी। उन्होंने चोरी नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।