फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बेटे के गायब होने से मीना पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

बेटे के गायब होने से मीना पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- दिसंबर 2012 में गायब पति की मिली थी छह माह बाद सड़ी गली लाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। नगर के मोहल्ला दातांगज में रहने वाली मीना पति के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद अपने 12 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्र अमन के गायब होने पर बेसुध है और बेटे की ममता की चादर ओढे़ अधिकारियों की चौखट पर हाजिरी लगा रही है। उसे ढांढस बंधाने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा।
मोहल्ला दातागंज निवासी मीना पत्नी स्वर्गीय विनय कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले आठ दिनों से अपने 12 वर्षीय बेटे अमन के गायब होने की तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार की है। अमन मंदबुद्धि था और सुबह घर से निकलने के बाद दिन भर नगर में घूमता और शाम को वापस आ जाता था। एक सप्ताह से गायब अमन का जब कोई पता न चला तो मीना ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में 28 दिसंबर को आधी रात के बाद घर से मीना का पति विनय उर्फ इल्लन भी अचानक गायब हो गया था। मीना के पति विनय के गायब होने की खबर जब दो साल पहले नगर में फैली तो हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने विनय के रहस्यमय ढंग से गायब होने को लेकर यह आशंका जाहिर की कि स्मैक का लती विनय उर्फ इल्लन खुद कहीं चला गया है जल्द लौट आएगा। इसके छह माह बाद 12 मई 2013 को विनय कुमार गुप्ता उर्फ इल्लन का सड़ा गला शव पीरगैब तालाब के निकट स्थित दरगाह के पास बरामद हुआ। तब जाकर कहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद से लगातार सदमे और तंगहाली में अपनी 13 वर्षीय पुत्री जेसिका, पांच वर्षीय पुत्री परी और मंदबुद्धि बेटे अमन को सीने से लगाए जी रही मीना बेटे के भी गायब होने से सकते में है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed