फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   उमरिया में 55 बच्चों की जान खतरे में

उमरिया में 55 बच्चों की जान खतरे में

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जर्जर घोषित हो चुके स्कूल भवन में हो रही पढ़ाई
विज्ञापन

- स्कूल परिसर में मिट्टी निकालकर बनाया गहरा गड्ढा
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। क्षेत्र के गांव उमरिया कल्यानपुर का प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर घोषित किया जा चुका है। शिक्षक को लिखकर दिया जा चुका है कि स्कूल में बच्चों को स्कूल भवन में बिठाकर न पढ़ाया जाए, यदि ऐसा किया गया और कोई हादसा हुआ तो इसके लिए शिक्षक को जिम्मेदार समझा जाएगा। इसके बाद भी बच्चे स्कूल परिसर में पढ़ाई कर रहे हैं। जिससे 55 बच्चों की जान खतरे में है, पर विभागीय अधिकारी अंजान हैं।
उमरिया कल्यानपुर के प्राथमिक स्कूल की छत से प्लास्टर छूटकर नीचे गिरने पर शिक्षकों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी। बाद में स्कूल भवन की जांच कर इसे जर्जर घोषित कर दिया गया था, लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए दूसरे स्थान की कोई व्यवस्था नहीं की गई। मात्र शिक्षक को चेतावनी पत्र देकर अधिकारी चुप बैठ गए। शिक्षक ने बच्चों को भवन से बाहर परिसर में पढ़ाना शुरू कर दिया। सर्दी, गर्मी में बच्चों को बाहर ही बैठना पड़ता है। बारिश में बच्चे घरों को चले जाते हैं। बड़ा सवाल है कि कभी भवन ढहा तो उसका मलबा दूर तक जाएगा, ऐसे में कोई बच्चा मलबे की चपेट में आ गया तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी?
विज्ञापन

इसके अलावा गांव के लोग भी स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे। स्कूल में मिट्टी निकाले जाने से परिसर में गहरा गड्ढा बन गया है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा शौचालय के दरवाजे तक खड़ी झाड़ियों में सांप आदि रहने के कारण भी बच्चों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते हैं जिम्मेदार

गांव उमरिया कल्यानपुर के स्कूल भवन के जर्जर घोषित होने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो स्कूल भवन का मुआयना कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजेंगे।
- सुरेश पाल, बीईओ पुवायां


स्कूल भवन जर्जर घोषित है। इसकी पूरी फाइल मेरे पास है। सावधानी बरतते हुए बच्चाें को भवन से दूर परिसर में बिठाकर पढ़ाई कराई जाती है। शौचालय की सफाई के लिए प्रधान को पत्र दिया गया है। गड्ढा भी भरवाया जाएगा।
- कमलेश यादव शिक्षक प्रा. स्कूल उमरिया कल्यानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed