{"_id":"123-107529","slug":"Shahjahanpur-107529-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों और खनन माफिया के बीच जमकर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों और खनन माफिया के बीच जमकर फायरिंग
Shahjahanpur
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोमती नदी से पूरी रात होती है रेता की निकासी
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। पुवायां क्षेत्र में गोमती नदी से रेता खनन करने वालों और बदमाशों के बीच सोमवार रात जमकर फायरिंग हुई। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
पुवायां क्षेत्र के गांव पकड़िया हकीम के उत्तर गोमती नदी से माफिया जमकर रेत खनन कर रहे हैं। पुलिस की मिलीभगत से हो रहे रेत खनन की ओर से प्रशासन भी आंख बंद किए है। सोमवार रात पांच ट्रॉलियों में रेत भरकर कुछ लोग गांव पकड़िया हकीम की ओर जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने ट्रॉलियों का रोक लिया और चालकों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। रेत माफिया के लोगों ने बदमाशों को देख फायरिंग कर दी। जवाब में बदमाशों ने भी फायरिंग की और खेतों में भाग निकले।
लोगों का कहना है मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लौट गई। साठगांठ होने के कारण रेत ले जा रहे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर पुलिस ने रेत खान करने वालों और बदमाशों के बीच फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं है। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।