{"_id":"123-107522","slug":"Shahjahanpur-107522-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Shahjahanpur
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक घायल
लोधीपुर में हुआ दुर्घटना, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। लोधीपुर में एनटीआई स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 25 वर्षीय मुस्तकीम की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक 45 वर्षीय हबीबउल्ल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हबीउल्ला को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ नेे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिवार वालों को मुआवजा मिले। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मृतक के परिवार वालों ने आर्थिक मदद दिलाने आश्वासन दिलाया, इसके बाद लोगों ने जाम खोला। करीब एक घंटे लगे जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गईं।
गांव हथौड़ा में रहने वाले वसीर के 25 वर्षीय बेटे मुस्तकीम गांव में रजाई भरने का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मुस्तकीम गांव के हबीबउल्ला की बाइक पर बैठकर रुई मशीन चलाने के लिए डीजल लेने आ रहा था। लोधीपुर में एनटीआई स्कूल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर को ओवरटेक करने के प्रयास में मुस्तकीम की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे मुस्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हबीउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
00
कई थानों की पुलिस को जूझना पड़ा
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई थी। भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भीड़ ने किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। थाना रोजा पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। मौके पर इंस्पेक्टर आरसी मिशन एनडी पाठक, एसओ मदनापुर आरपी सिंह, एफएसओ डीएस यादव पहुंच गए। बाद में मुआवजे का आश्वासन मिलने पर ही जाम खोला गया। तब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच वाहनों की कतारें करीब दो-दो किलोमीटर तक दोनों तरफ लग गई थीं। जाम से शाहजहांपुर-सीतापुर रोड, मोहम्मदी रोड, हरदोई रोड पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम शहर में जीआईसी चौराहा से लेकर रोजा की अटसलिया फाटक वाहनों की लंबी कतारे लगीं। कई घंटो की मशक्कत के बाद पुलिस यातायात सामान्य कर पाई।
विज्ञापन
00
भीड़ ने ट्रक चालक को जमकर धुना
हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को भीड़ ने दबोच लिया। लोगों ने चालक की जमकर धुनाई लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बचाया।
00
डीएम से बात हो गई है मृतक के परिवार वालों को जिला प्रशासन की ओर से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायल के इलाज के लिए भी आर्थिक मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मृतक के परिवार वालों का आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
-तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
00
चार महीने पहले हुई थी मुस्तकीम की शादी
हादसे में मौत का शिकार हुए मुस्तकीम की शादी चार महीने पहले मोहम्मदी क्षेत्र के गांव भूड़ में रहने वाले अब्दुल सईद की बेटी रेशमाबानो से हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर नविवाहित रेशमा को बदहवास हो गई है। मुस्तकीम पिता वशीर सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था।