फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आई, छाई और ओवरऑल चैंपियनशिप ले उड़ी बरेली

आई, छाई और ओवरऑल चैंपियनशिप ले उड़ी बरेली

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय एथलेटिक्स में बदायूं बना उप विजेता
विज्ञापन

- मेजबान शाहजहांपुर तीसरा, अंतिम पायदान पर रहा पीलीभीत
- रंगारंग समापन समारोह में एसपी ने विजेताओं को बांटी शील्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। माध्यमिक कॉलेजों की 65वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। उन्होंने अधिकांश स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल लेकर न सिर्फ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, बल्कि बालिका सीनियर वर्ग को छोड़ अन्य सभी वर्गों की बालक-बालिका स्पर्धाआें की चैंपियनशिप भी अपनी झोली में डाली। यही कारण रहा कि बालक और बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप भी बरेली के ही खाते में गई। ओवरऑल चैंपियनशिप की उपविजेता शील्ड बदायूं ने जीती। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राकेश चंद्र साहू ने विजेताओं को चमचमाती शील्ड देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन समारोह में स्थानीय कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप में बरेली 193 अंकों के साथ विजेता और बदायूं 99 अंकों के साथ उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में 188 अंकों के साथ बरेली विजेता और 168 अंकों के साथ बदायूं उपविजेता रहा। इसी तरह ओवरऑल चैंपियनशिप में 381 अंकों के साथ बरेली छाया रहा, वहीं 267 अंकों के साथ बदायूं उपविजेता बनकर चमका। मेजबान शाहजहांपुर के खिलाड़ी 144 अंक अर्जित कर तीसरे और 89 अंकों के साथ पीलीभीत अंतिम पायदान पर रहा।
विज्ञापन

बालक सीनियर वर्ग में बरेली विजेता, बदायूं उपविजेता, जूनियर वर्ग में बरेली विजेता, शाहजहांपुर उपविजेता, बालक सब जूनियर वर्ग में बरेली विजेता, पीलीभीत उपविजेता, बालिका वर्ग में बरेली विजेता, बदायूं उपविजेता, बालिका सीनियर वर्ग में बदायूं विजेता, बरेली उपविजेता, जूनियर वर्ग में बरेली विजेता, बदायूं उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत चैंपियनशिप की बात करें तो बालक सीनियर वर्ग में बदायूं के मो. आरफीन चैंपियन बनकर चमके। वहीं, बालक जूनियर वर्ग में बरेली के संजीव सिंह और हरनाम सिंह, बालक सब जूनियर वर्ग में पीलीभीत के अनुभव सिंह चौहान, बालिका सीनियर वर्ग में बदायूं की रैना और बरेली की शिवांगी, बालिका जूनियर वर्ग में बदायूं की जशोदा, बरेली की पिंकी गंगवार और बालिका सब जूनियर वर्ग में बरेली की नैना कपूर ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। डीआईओएस राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि, सभी जनपदों से आए व्यायाम शिक्षकों, खिलाड़ियों और प्रतियोगिता के सहयोगियों के प्रति आभार जताया।




पांच किलोमीटर क्रासकंट्री
में चला बदायूं का जादू
शाहजहांपुर। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई सीनियर वर्ग की स्पर्धाओं में पांच किलोमीटर क्रासकंट्री रेस में बदायूं का बोलबाला रहा। बालक वर्ग में बदायूं के जितेंद्र और बालिका वर्ग में रेनू ने गोल्ड मेडल जीता। बालक वर्ग में बरेली के धर्मपाल दूसरे और बदायूं के श्यामपाल तीसरे तथा बालिका वर्ग में बदायूं की ही तीनों धावकों रेनू, रिंकी और जशोदा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। लो हर्डिल में शाहजहांपुर के भरत चंद्र, बदायूं के प्रमोद पाल, शाहजहांपुर के इमरान मंसूरी, बालिका वर्ग मेें बरेली की शालिनी जॉन, शाहजहांपुर की राना राजपूत और बदायूं की समरीन, भाला फेंक में बरेली के सुजीत सिंह और वीरेंद्र कुमार, बदायूं के ओमवीर सिंह, बालिका वर्ग में बदायूं की भावना आजाद और बबली देवी तथा शाहजहांपुर की इरम को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की चार गुणा चार सौ मीटर रिले में बरेली ने प्रथम, शाहजहांपुर ने द्वितीय और बदायूं ने तृतीय और बालिका वर्ग में बरेली ने प्रथम, बदायूं ने द्वितीय और शाहजहांपुर ने तृतीय स्थान पाया।




भाला फेंक में हरनाम
और महिमा विजयी
मंडलीय एथलेटिक्स के बालक जूनियर वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में बरेली के हरनाम सिंह और परमानंद तथा शाहजहांपुर के रेहान, बालिका वर्ग में बदायूं की महिमा शर्मा और शालू, पीलीभीत की मोनी प्रजापति, पोल वाल्ट में बदायूं के योगेंद्र पाल और विकास बाबू, पीलीभीत के समीर खां ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। चार गुणा सौ मीटर रिले में शाहजहांपुर ने प्रथम, पीलीभीत ने द्वितीय और बदायूं ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह बालक वर्ग की सब जूनियर चार गुणा सौ मीटर रिले में बरेली ने प्रथम, शाहजहांपुर ने द्वितीय और पीलीभीत ने तृतीय तथा बालिका वर्ग में बरेली ने पहला, शाहजहांपुर ने दूसरा और बदायूं ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed