{"_id":"123-104799","slug":"Shahjahanpur-104799-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगी समाजवादी पेंशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 हजार बीपीएल परिवारों को मिलेगी समाजवादी पेंशन
Shahjahanpur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
योजना में विभिन्न श्रेणियों के 2.43 लाख आवेदन प्राप्त
- शासन से 62 हजार 903 परिवार चयन करने का मिला लक्ष्य
- उप निदेशक के दौरे के बाद से कंप्यूटर फीडिंग में आई तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री स्तर से पांच नवंबर को लांच होने जा रही समाजवादी पेंशन योजना से जिले के लगभग 63 हजार परिवार लाभान्वित किए जाएंगे। हालांकि, योजना के तहत 2.43 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से विभिन्न श्रेणियों के आवेदकों की अलग-अलग सूचियां बनाकर उन्हें कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। सीडीओ के अनुसार लक्ष्य के अनुसार पात्रों को लाभान्वित करने के बाद जो पात्र आवेदक बचेंगे, उन्हें शासन के अगले आदेश और उसी अनुपात में बजट स्वीकृत होने पर योजना में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गत जनवरी में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल श्रेणी के ऐसे परिवारों के मुखिया को पांच सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की थी, जिन्हें अभी तक किसी भी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका। प्रदेश सरकार ने सालाना वित्त बजट में इसके लिए बजट प्रावधान किया तो योजना केक्रियान्वयन में भी तेजी आ गई।
योेजना के तहत ब्लॉक और निकाय स्तर पर आवेदन आमंत्रित किए गए। चूंकि, पांच वर्ष तक लगातार पेंशन में प्रतिवर्ष 50 रुपये की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया। इसलिए आवेदनों की बाढ़ आ गई। ग्राम प्रधानों और निकायों के वार्ड मेंबरों ने ऐसे परिवारों के आवेदन भी स्वीकार कर लिए जो योजना की पात्रता श्रेणी में नहीं आते। बावजूद इसके शासन ने अपात्र आवेदनों को भी सूचीबद्घ करने का फरमान सुनाया तो काम काफी बढ़ गया। इस कारण आवेदनों की कंप्यूटर पर डेटा फीडिंग कराने वाले समाज कल्याण विभाग को आवेदकों की सूचियां समय से नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन
गत 15 अक्तूबर को समाज कल्याण कार्यालय के औचक निरीक्षण को आए विभागीय उप निदेशक हरीश चंद्र आर्य को बताया गया कि दो लाख 43 हजार 200 से अधिक आवेदनों की दस कंप्यूटरों पर फीडिंग की जा रही है। डीडीआर ने अक्तूबर के अंत तक यह काम निपटाने के लिए पांच अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने के निर्देश दिए थे। विभाग के पटल सूत्रों ने बताया कि डीडीआर के निर्देश पर फीडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।
शासन ने आवेदकों की
वर्गवार सूचियां मांगीं
समाज कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक सालिग राम के अनुसार ज्यादातर विकास खंडों और निकायों से लाभार्थियों की एकमुश्त लिस्ट भेजी गई, जबकि शासन ने मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सामान्य आदि वर्गों की अलग-अलग सूचियां बनाने के निर्देश दिए हैं। इस कारण वर्गवार सूचियां बनाने में काफी समय खर्च हो गया।
अवशेष पात्र आवेदक
बाद में होंगे लाभान्वित
‘शासन से मिले लक्ष्य के अनुरूप केवल 62,903 बीपीएल परिवारों को ब्लॉक और निकाय के अनुमोदन पर पेंशन रिलीज होनी है। इसके बाद जो पात्र आवेदक शेष रहेंगे, उन्हें शासन के निर्देशानुसार बजट स्वीकृत होने पर बाद में पेंशन दिलाने का प्रयास किया जाएगा।’
-डॉ. राममनोहर मिश्रा, सीडीओ