{"_id":"123-103492","slug":"Shahjahanpur-103492-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को संस्कारित करना संघ का उद्देश्य: वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को संस्कारित करना संघ का उद्देश्य: वीरेंद्र
Shahjahanpur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का स्थापना दिवस शस्त्र पूजन से मनाया गया।
इस अवसर पर संघ के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र सिंह चौहान ने संघ के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज और जीवन में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ना, आपसी फूट को दूर कर राष्ट्र का उत्थान करना ही संघ का उद्देश्य रहा है। युवाओं को संस्कारवान और अनुशासित सिपाही बनाकर देश सेवा में लगाना ही संघ का मुख्य ध्येय है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपनी सामर्थ्य अनुरूप समाज का सहयोग करते रहें, ताकि सभी आगे बढ़ सकें। कहा: युवा वर्ग लव जेहाद के नाम ठगा जा रहा है और धर्म परिवर्तन कर रहा है। इस कुरीति के खिलाफ भी लड़ने ने जरूरत है। हमारी परंपराओं और संस्कारों पर खतरा मंडरा रहा है। इसे रोकने की जरूरत है।
इससे पहले विधायक सुरेश खन्ना, पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, राजाराम मिश्र, राज कुमार, रवि मिश्रा, दिनेश लवानियां, कमलेश कुमार, संत कुमार आदि ने शस्त्रों का पूजन कर विचार व्यक्त किए और सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजेश अवस्थी, ईशपाल सिंह, अश्वनी मिश्र, अनिल वाजपेयी, अशर्फी सिंह, तपोनिष्ठ, ऋषिपाल सिंह, प्रदीप, रामलखन सिंह, राजकमल वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में संघ से जुडे़ लोग मौजूद रहे।