{"_id":"123-100289","slug":"Shahjahanpur-100289-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहरूआ गांव को नदी के कटाव से रोकने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहरूआ गांव को नदी के कटाव से रोकने की तैयारी शुरू
Shahjahanpur
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। रामगंगा के भू-कटाव से गांव पहरूआ को बचाने के लिए भरी नदी में मिट्टी भरकर बोरी डालने की तैयारी सिंचाई विभाग ने शुरू कर दी है। इस काम के लिए दो सौ रुपये दिहाड़ी पर करीब बीस मजदूर लगाए गए हैं। बाढ़ के समय भू-कटाव रोकने की इस तैयारी को ग्रामीण सरकारी धन का दुरुपयोग बता रहे हैं।
बता दें कि रामगंगा के बढ़ते जलस्तर से गांव पहरूआ के कई मकानों के साथ ही गत् दिवस सरकारी प्राथमिक स्कूल भवन का एक हिस्सा रामगंगा में बह गया है। लाखों रुपये की लागत से बने स्कूल भवन के बह जाने के बाद प्रशासन ने भू-कटाव रोकने के प्रयास नदी में मिट्टी से भरी सीमेंट की बोरियां डालने की तैयारी शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब साढे़ तीन हजार सीमेंट की खाली बोरियां सिंचाई विभाग के अफसर दे गये हैं। इन बोरियों को भरने के लिए बुधवार को 21 मजदूर लगाये गये हैं। इन मजदूरों को दो सौ रूपये प्रतिदिन प्रति मजदूर की दर से लगाया गया है। सिंचाई विभाग की इस योजना से मजदूर वर्ग काफी खुश है, क्योंकि अभी तक सरकार की ओर से मकान एवं खेत नदी में बह जाने पर कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। वे लोग बोरी भरने की मजदूरी को ही मुआवजा समझ कर काम कर रहे हैं, किंतु सिंचाई विभाग की इस योजना से गांव का प्रबुद्ध वर्ग काफी खफा है।
विज्ञापन
प्रबुद्ध वर्ग का कहना है कि जो प्रयास अब गांव को बचाने के लिए किये जा रहे हैं,यही काम बरसात से पहले हो जाता तो काफी नुकसान को बचाया जा सकता था। बरसात के मौसम में नदी में मिट्टी से भरी बोरियां डालने का मतलब सरकारी धन के दुरुपयोग करने का फंडा है।