{"_id":"68e6b7b9daba0a704703ecbe","slug":"955-farmers-received-compensation-of-rs-4804-lakh-for-crop-loss-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154575-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 955 किसानों को फसली नुकसान का 48.04 लाख रुपये मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 955 किसानों को फसली नुकसान का 48.04 लाख रुपये मिला मुआवजा
विज्ञापन
जलालाबाद। इस वर्ष क्षेत्र में दो बार आई बाढ़ से हुए फसली नुकसान को लेकर प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में चिह्नित 955 किसानों को मुआवजे के तौर पर 48 लाख चार हजार 890 रुपये की मुआवजा धनराशि उनके खातों में भेज दी गई है। सर्वेक्षण में फसली नुकसान से प्रभावित 2250 किसान चिह्नित किए गए और शेष किसानों को भी जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
इस वर्ष गत अगस्त व सितंबर में दो बार गंगा, रामगंगा और बहगुल नदियों में बाढ़ आने से करीब पांच दर्जन गांवों की फसलें लंबे समय तक पानी में डूबी रहने से खराब हो गईं थीं। किसानों को बाढ़ से धान, उड़द, तिल, मक्का, बाजरा, मूंगफली आदि फसलों में भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ उतरने के बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग के माध्यम से क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त रहे 70 गांवों में फसली नुकसान का सर्वेक्षण कराया था। तहसीलदार अनुराग दुबे के अनुसार, सर्वे में 2250 ऐसे किसान पाए गए, जिनकी फसलें 33 फीसदी अथवा इससे अधिक खराब हुईं हैं।
उन्होंने बताया कि 955 किसानों को फसली नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 48.04 लाख रुपये उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। शेष किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह तक उन्हें भी मुआवजे की धनराशि उनके बैंक खातों में भेज जाएगी। उन्होंने बताया कि 33 प्रतिशत से ज्यादा फसली नुकसान वाले किसानों को न्यूनतम दो हजार रुपये से लेकर अधिकतम 30 हजार रुपये दिए गए हैं।