फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   95% construction of Ganga Expressway is complete, it will be ready by September

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे का 95 फीसदी निर्माण पूरा, सितंबर तक हो जाएगा पूरा तैयार

Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
95% construction of Ganga Expressway is complete, it will be ready by September
जलालाबाद में शाहजहांपुर हाईवे को क्रॉस करने के लिए इंटरचेंज पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर। संवाद
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 95 फीसदी पूरा हो गया है। बारिश की वजह से निर्माण की गति इन दिनों धीमी हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में शाहजहांपुर रोड स्थित इंटरचेंज पर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। बाकी सड़क की फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जलालाबाद से एक किलोमीटर दूर गांव कलक्टरगंज से शुरू होकर गांव उबरिया तक के बीच लगभग चार किलोमीटर लंबे इंटरचेंज को फोरलेन बनाने का काम पूरा हो गया है। इसके रास्ते में शाहजहांपुर हाईवे को क्रॉस करने के लिए फ्लाईओवर पर स्लैब डालने का काम चल रहा है। गांव ढका के पास बचे क्षेत्र का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

एजेंसी के लोग दावा कर रहे हैं कि सितंबर तक जनपद क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे 44 गांवों से गुजर रहा है। यहां इसकी लंबाई करीब 42 किमी है। अधिकतर स्थानों पर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुल 12 जिलों को कवर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के बाद ये हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा। निर्माण कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर रूपेश कुमार का कहना कि सितंबर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सरकार की ओर से नवंबर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।


निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं कि जनपद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य समय से पहले पूरा कर लिया जाए। सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed