{"_id":"5c4db2d2bdec22102e65cc74","slug":"91548595922-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में महिला समेत दो की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास शनिवार शाम वाहन की चपेट में बाइक सवार ससुर-दामाद आ गए। इससे ससुर की मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हो गया। वहीं कांट-जलालाबाद रोड पर रविवार दोपहर जमौर के पास ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मोहनपुर परसेनी निवासी 80 वर्षीय रामभरोसे लाल, हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव पीरपुर निवासी दामाद छोटेलाल के साथ शनिवार शाम चार बजे बाइक से अपने गांव से तिलहर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे ससुर-दामाद दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामभरोसे को मृत घोषित कर दिया। दामाद का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं कांट-जलालाबाद रोड पर रविवार दोपहर लगभग एक बजे जमौर स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास ट्रक ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार कांट क्षेत्र के गांव टांडा पर्वतपुर निवासी 65 वर्षीय रामवती पत्नी बृजलाल, 35 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी सत्यपाल, कांट के मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी 40 वर्षीय आशाराम, हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव महरई निवासी 58 वर्षीय राजरानी पत्नी कलक्टर घायल हो गईं। राहगीरों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक घंटे बाद घायल रामवती ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी पुष्पा व अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। रामवती अपनी बेटी के साथ अपने मायके शाहाबाद हरदोई जाने के लिए निकली थीं। घटना के बाद रामवती के बेटे 20 वर्षीय कुलदीप का रो-रोकर बुरा हाल है।